हेल्थ

Lychee Benefits: गर्मियों में लिची खाने से मिलते हैं ये 5 गजब फायदे.. वेट लॉस वाले जरूर खाएं इतनी लिची

Lychee Benefits (लिची के फायदे): गर्मियों में फल खाना सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, खासतौर से ठंडे-रसीले फल ऐसा ही गर्मियों का फल है लिची जो स्वाद संग सेहत के लिए भी कमाल है। देखें लिची खाने के फायदे, एक दिन में कितनी लिची खाएं, लिची खाने से क्या होता है।

Image

Health benefits of lychee

Lychee Benefits (लिची के फायदे): गर्मियों में शरीर को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में आपको बाकि मौसमों की तुलना में चुभती-जलती गर्मी वाले सीजन में ठंडी तो रसीली चीजें ज्यादा खानी चाहिए। गर्मियों का काटता ऐसा ही एक स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर फल है लिची का, जो हर बॉडी टाइप के लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है। लिची में विटामिन सी, विटामिन बी 6, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि पाए जाते हैं। जो कई तरह की गंभीर बीमारियों में सहायक साबित हो सकती है। यहां देखें लिची खाने के फायदे, एक दिन में कितनी लिची खाना चाहिए और इससे क्या होता है।

लिची के फायदे, Litchi Health Benefits in Hindi

लिची खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है, गर्मियों में लिची खाने से शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है। यहां देखें लिची खाने के फायदे क्या हैं -

इम्यूनिटी बूस्टर

लिची में कई सारे ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। लिची में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में असरदार होता है।

डाइजेशन के लिए अच्छा

डाइजेशन को दुरुस्त करने के लिए भी लिची बेहतरीन होती है, लिची में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपका पाचन सुधारने का काम कर सकते हैं। लिची में फाइबर भी मौजूद होता है, जो पेट की समस्याओं को दूर करने खासतौर से कब्ज से राहत दिलाने का काम करता है।

वेट लॉस

लिची का सेवन वेट लॉस में भी रामबाण माना जाता है। वैसे तो लिची मीठी होती है, लेकिन इसमें मौजूद नेचुरल शुगर शरीर के लिए अच्छी होती है। जो आपको वजन कंट्रोल करने में भी मदद कर सकती है।

स्ट्रेस मैनेजमेंट

लिची में बहुत एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो डायबिटीज से लेकर स्ट्रेस मैनेजमेंट तक में अच्छे साबित हो सकता है। दिल की सेहत के लिए भी लिची का सेवन कारगर माना जाता है।

इसी के साथ साथ स्किन के लिए भी लिची काफी फायदेमंद होती है। वहीं अगर आपको बालों की अच्छी देख रेख करनी है, तो ऐसे में भी लिची का सेवन आपको जरूर करना चाहिए। हालांकि इसको भी नियंत्रण में खाना ही जरूरी है। बता दें कि आपको बेहतरीन फायदों के लिए रोजाना तौर पर करीब 10-12 लिची का सेवन करना चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article