हेल्थ

लोहे की तरह बॉडी को स्ट्रॉन्ग बनाता है छोटा सा दिखने वाला ये मेवा, अन्य फायदे जान रह जाएंगे हैरान

Chironji benefits: जिम जाने वाले लोग शरीर को फौलाद बनाने के लिए कई तरह के सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। इसके साथ ही वो अपनी डाइट का भी बेहद खास ध्यान रखते हैं। ड्राई फ्रूट्स से लेकर हर तरह की चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन कई बार शरीर में एनर्जी नहीं लगती और कमजोरी महसूस होती है। लेकिन क्या आपको मालूम है बाजार में एक ऐसा ड्राई फ्रूट भी उपलब्ध है जिसका सेवन करने से बॉडी स्ट्रॉन्ग और फौलादी बन जाता है। इस ड्राई फ्रूट का नाम है चिरौंजी।

Image

chironji health benefits

Chironji benefits: जिम जाने वाले लोग शरीर को फौलाद बनाने के लिए कई तरह के सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। इसके साथ ही वो अपनी डाइट का भी बेहद खास ध्यान रखते हैं। ड्राई फ्रूट्स से लेकर हर तरह की चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन कई बार शरीर में एनर्जी नहीं लगती और कमजोरी महसूस होती है। लेकिन क्या आपको मालूम है बाजार में एक ऐसा ड्राई फ्रूट भी उपलब्ध है जिसका सेवन करने से बॉडी स्ट्रॉन्ग और फौलादी बन जाता है। इस ड्राई फ्रूट का नाम है चिरौंजी। चिरौंजी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। प्रोटीन, विटामिन सी, बी और अमीनो एसि‍ड जैसे पोषक तत्वों से भरपूर चिरौंजी सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको चिरौंजी खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

चिरौंजी खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे - Health benefits of Chironji

शरीर की ताकत के लिए

चिरौंजी का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है। अगर आप पूरे दिन थकान महसूस करते हैं तो चिरौंजी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। चिरौंजी शरीर को कई तरह के पोषण देने का काम करता है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।

डायबिटीज

डायबिटीज के मरीजों के लिए चिरौंजी बेहद फायदेमंद माना जाता है। चिरौंजी के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करना चाहिए।

इम्यूनिटी के लिए

चिरौंजी का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। नियमित रूप से चिरौंजी का सेवन करने से सर्दी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है।

पाचन के लिए

पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी चिरौंजी काफी सहायक माना जाता है। चिरौंजी के सेवन से कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या से जल्द राहत मिल सकता है। ऐसे में अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से जुझ रहे हैं तो चिरौंजी का सेवन करें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article