Swine Flu Cases in India: भारत में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसका प्रकोप देश के 8 राज्यों में देखने को मिल रहा है, इस वायरस के देश भर में 516 मामले सामने आए हैं। जिसमें से अभी तक 6 लोगों ने अपनी जान गवां दी है। सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आए हैं। इसके अलावा दिल्ली और तमिलनाडु में भी हालत काफी गंभीर हैं और मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। केरल में 4 लोगों की मौत हुई तो कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में 1-1 व्यक्ति इस वायरस के संक्रमण के कारण मौत के मुंह में चला गया। आइए जानते हैं क्या है ये वायरस और कैसे करें इससे बचाव?
क्या होता है स्वाइन फ्लू? - What Is Swine Flu
स्वाइन फ्लू एक गंभीर श्वसन मार्ग का संक्रमण है। जो H1N1 इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण फैलता है। इस वायरस के फैलने का मुख्य कारण सूअर होते है। लेकिन यह वायरस इंसानों से इंसानों में भी फैल सकता है। स्वाइन फ्लू के कारण गले, फेफड़े, और नाक में यानी पूरे श्वसन तंत्र में संक्रमण फैल सकता है।
स्वाइन फ्लू से बचने के उपाय - Prevention Tips From Swine Flu in Hindi
- सार्वजनिक स्थानों पर जाने से पर जाने से पहले फेस मास्क लगाना कभी न भूलें।
- संक्रमण से बचाव के लिए भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
- घर में आने पर अपने हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से साफ जरूर करें।
- अपनी डाइट का खास ख्याल रखें हेल्दी डाइट आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट रखती है।
- किसी तरह का लक्षण दिखते ही बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
