हेल्थ

वायरल की मार ने दिल्ली-एनसीआर में मचाया हाहाकार! ज्यादातर घरों में बीमार पड़े लोग, अस्पतालों में लंबी लाइन

Viral Fever in Delhi-NCR: Delhi-NCR के क्षेत्र में इन दिनों मौसम के बदलाव का असर साफ नजर आ रहा है। लगातार बदलते तापमान के कारण लोगों की सेहत में भी उतार-चढ़ाव महसूस किया जा रहा है। जिसकी वजह से खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आइए जानते हैं इससे बचाव के कुछ साधारण घरेलू उपाय...

Image

viral fever in delhi ncr

Photo : iStock

Viral Fever in Delhi-NCR: Delhi-NCR के क्षेत्र में मौसम के बदलाव का असर साफ लोगों की सेहत पर नजर आ रहा है। लगातार बदलते तापमान के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव हम सभी महसूस कर रहे हैं। जिसके कारण खांसी, जुकाम और वायरल बुखार जैसी समस्याओं के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हाल ही में आई एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक Delhi-NCR के लगभग 54% घरों में कोई न कोई व्यक्ति जरूर बीमार है। इसमें फ्लू और वायरल इंफेक्शन के मरीज शामिल हैं। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको इससे निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

13 हजार लोगों के आंकड़ों को किया शामिल

लोगों की सेहत से जुड़ा ये सर्वे दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद शहरों में किया गया। वहीं आंकड़ों की बात करें तो इस सर्वे में 13,000 लोगों को शामिल किया गया था। इसमें 63% पुरुष और 37% महिलाएं शामिल थीं। सर्वे में शामिल लोगों ने बताया कि इस बार फ्लू के लक्षण काफी लंबे समय तक बने हैं, और कुछ मरीजों को ठीक होने में 10 दिनों से ज्यादा का समय भी लग रहा है।

वायरल से बचाव के उपाय : Prevention Tips from Viral Fever in Hindi

  1. भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से पहले फेस मास्क का इस्तेमाल जरूर करें ये आपको संक्रमण से बचाने में कारगर साबित होगा।
  2. घर में आने पर अपने हाथों को सैनिटाइजर या साबुन से अच्छी तरह साफ करें।
  3. अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-सी और जिंक से भरपूर फूड्स डाइट में शामिल करें।
  4. रोजाना कम से कम 20 मिनट एक्सरसाइज करें, ये आपको रोगों से बचाने में मदद करती है।
  5. किसी भी तरह का लक्षण दिखते ही बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article