Guava leaves Benefits in Diabetes: सर्दी के मौसम में अमरूद भरपूर मात्रा में मिलता है। खाने में स्वादिष्ट ये फल शुगर के रोगियों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। भारत में भरपूर मात्रा में मिलने वाला फल अमरूद अनेक औषधीय गुणों से भरा हुआ है। आयुर्वेदिक औषधियों से उपचार के लिए अमरूद के पत्तों का अर्क शामिल किया जाता है। हमारे शरीर में उपस्थित pancreas (अग्नाश्य) जब इंसुलिन हार्मोन बनाना कम कर देता है या बिल्कुल बंद कर देता है तो हमारे ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है, और रोगी को डायबिटीज रोग हो जाता है।
ऐलोपैथी में नहीं है कोई ईलाज
डायबिटीज का कोई सफल इलाज ऐलोपैथी में अभी तक नहीं खोजा जा सका है। एक बार डायबिटीज हो जाने पर उसे केवल कंट्रोल किया जा सकता है पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है। शुगर के रोगी के शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता बेहद कम हो जाती है जिस कारण उसे कोई भी बीमारी बड़ी ही आसानी से घेर लेती है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे अमरूद के पत्तों का सेवन करके आप अपनी ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं।
कैसे करें अमरूद के पत्तों का सेवन Guava leaves for Diabetes
शुगर कंट्रोल के लिए अमरूद के पत्तों का सेवन कई अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। अमरूद के पत्तों को पानी में उबालकर, अर्क निकालकर जैसे तरीकों से प्रयोग करके हम अपनी डायबिटीज को ठीक कर सकते हैं।
अमरूद के पत्तों का अर्क
वैज्ञानिक शोध में साबित हुआ है कि डायबिटीज के रोगी यदि अपने भोजन के बाद 10-20 मिली. अमरूद के पत्तों का अर्क लेते हैं तो इससे ब्लड शुगर काफी तेजी से कंट्रोल होता है।
पत्तों से बनाएं चाय Diabetes Home Treatment
इसके लिए 8 से 10 अमरूद के पत्ते लेकर 1 कप पानी में डालकर अच्छे से उबालें जब पानी आधा रह जाए तो छानकर उसका सेवन करें। जापान जैसे देशों में अमरूद के पत्तों की चाय भी काफी फेमस है।
चबा सकते हैं पत्ते Diabetes Treatment in hindi
आप अमरूद के 4-5 पत्ते सुबह खाली पेट चबाकर भी खा सकते हैं। जो आपके शुगर को कंट्रोल करने के साथ-साथ आपके दांतों की सेहत को भी ठीक रखता है।
और भी रोगों में मिलता है लाभ
अमरूद के पत्तों का सेवन नियमित रूप से करने पर ब्लड शुगर तो सामान्य होता ही है इसके साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है, आंखों की रोशनी तेज होती है और दस्त में भी लाभ मिलता है।
