हेल्थ

सर्दी-जुकाम में इन फलों से बिगड़ सकती है तबीयत, खाने से बचें वरना बढ़ेगा इन्फेक्शन, जानें क्या है वजह

Fruits To Avoid In Cough And Cold: आपने अक्सर देखा होगा कि लोग जब बीमार पड़ते हैं, तो डॉक्टर उन्हें फल खाने की सलाह जरूर देते हैं। लेकिन सर्दी-जुकाम और खांसी के साथ ऐसा नहीं है। इस दौरान कुछ फल हमारी सेहत को फायदा से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में फलों का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। चलिए जानते हैं आपको सर्दी-जुकाम होने पर किन फूड्स से बचना चाहिए।

Image

Fruits To Avoid In Cough And Cold

Fruits To Avoid In Cough And Cold: जब लोगों को मौसमी एलर्जी, फ्लू या सामान्य सर्दी-जुकाम, खांसी होती है तो आमतौर पर विटामिन सी से भरपूर फल वे डाइट में शामिल जरूर करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, सर्दी-चुकाम, खांसी में सभी तरह के फल सुरक्षित नहीं होते हैं, कुछ ऐसे फल भी होते हैं जो आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। जी हां, खासकर जब नाक बह रही हो, गला खराब हो या शरीर में बलगम हो, तो कुछ ठंडे या अम्लीय फल इन्फेक्शन को और बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 फलों के बारे में, जिन्हें सर्दी-खांसी के समय खाने से बचना चाहिए।

सर्दी-खांसी में कौन से फल नहीं खाने चाहिए - Which Fruits To Avoid In Cough And Cold In Hindi

1. अनानास

अनानास में ब्रोमेलिन नामक एंजाइम होता है जो आमतौर पर इन्फ्लेमेशन कम करने में मदद करता है, लेकिन ठंड के मौसम या खांसी-जुकाम के समय यह गले में जलन या खराश बढ़ा सकता है। इसका खट्टा और ठंडा स्वभाव इन्फेक्शन को और गंभीर बना सकता है।

2. संतरा

हालांकि संतरा विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, लेकिन सर्दी-खांसी के दौरान इसका अत्यधिक सेवन करने से गले में जलन और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अम्लीय फल बलगम को पतला जरूर करते हैं, लेकिन कभी-कभी इससे खांसी और ज्यादा बढ़ सकती है।

3. आम

आम को गर्म फल माना जाता है, लेकिन सर्दी के समय इसका सेवन शरीर में इनफ्लेमेशन को बढ़ा सकता है। साथ ही, यह बलगम को भी बढ़ावा देता है जिससे खांसी लंबे समय तक बनी रह सकती है। खासकर पके हुए और मीठे आम इस समय परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

4. केला

केला एक ऐसा फल है जो आसानी से पच जाता है, लेकिन सर्दी-खांसी के समय इसका सेवन बलगम को बढ़ा सकता है। यह शरीर को ठंडक भी देता है, जिससे संक्रमण और बढ़ने की संभावना रहती है। रात में खासतौर पर केला खाने से परहेज करें।

5. तरबूज

तरबूज गर्मियों का फल है और इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। सर्दियों में या जुकाम के दौरान इसका सेवन शरीर को और ठंडा कर सकता है। इससे न केवल बलगम बढ़ता है बल्कि इम्यूनिटी पर भी असर पड़ता है जिससे संक्रमण लंबे समय तक रह सकता है।

सर्दी-जुकाम में खान-पान को लेकर थोड़ी सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। ऐसे समय में ठंडे, अम्लीय और बलगम बढ़ाने वाले फलों से दूरी बनाए रखें ताकि आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनी रहे और इन्फेक्शन जल्दी ठीक हो। ऊपर दिए गए फलों को इस दौरान न खाएं और डॉक्टर से परामर्श जरूर लें अगर लक्षण लंबे समय तक बने रहें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article