हेल्थ

जवानी में ही सफेद हो रहे हैं बाल तो खाएं ये 5 चीज, बुढ़ापे तक बाल रहेंगे काले घने, थम जाएगा हेयर फॉल

Foods To Prevent Premature Grey Hair In Hindi: अगर आप भी कम उम्र में ही बालों के सफेद होने की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि ऐसे में आपके लिए कुछ फूड्स का सेवन बहुत लाभकारी हो सकता है। ये आपके बालों को बुढ़ापे तक काला, घना और शाइनी बनाये रखने में मदद करेंगे।

Image

Foods To Prevent Premature Grey Hair In Hindi

Foods To Prevent Premature Grey Hair In Hindi: बालों से जुड़ी समस्याएं आजकल लोगों में काफी आम हो गई हैं। खराब वातावरण, प्रदूषण, खराब जीवनशैली, खानपान की आदतें और पोषण की कमी आदि कुछ ऐसे कारक हैं, जो बालों के झड़ने और अन्य समस्याओं का कारण बनते हैं। लेकिन बहुत से लोगों के साथ यह भी देखने को मिलता है कि उनके बाल कम उम्र में ही सफेद होने लगते हैं। हालांकि, इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकता हैं। इसके पीछे का एक बड़ा कारण दवाओं का अधिक सेवन और पोषण की कमी है।

अच्छी बात यह है कि समय से पहले सफेद बालों की समस्या को रोका जा सकता है। साथ ही, बढ़ती उम्र के साथ भी बालों को रोकने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आपको बस अपनी जीवनशैली में सुधार और कुछ सुपर फूड्स का सेवन करना है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार ने कुछ ऐसे फूड्स शेयर किए हैं जिन्हें डाइट में शामिल करके सफेद बालों से छुटकारा पा जा सकता है। इस लेख में जानें इनके बारे में..

कम उम्र में ही बालों को सफेद होने से रोकेंगे ये फूड - Foods To Prevent Premature Greying Hair In Hindi

1. आंवला

आंवला एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो बालों का सफेद होना कम करने में मदद करता है। आंवला को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है,

  • ताजे फल के रूप में या फर्मेंट करके खा सकते हैं
  • 3 ग्राम आधा चम्मच घी के साथ आंवला पाउडर का सेवन कर सकते हैं।
  • गर्म पानी में इसका जूस मिलाकर पी सकते हैं। खाली पेट 5-10 मि.ली.
  • आंवला कैंडी का सेवन कर सकते हैं।
  • अपने बालों के तेल में आंवला मिला सकते हैं।

2. तिल

काले तिल मेलेनिन का उत्पादन करने के लिए मेलानोसाइट गतिविधि को बढ़ावा दे सकते हैं। मेलेनिन बाल और त्वचा के प्राकृतिक रंग के लिए जिम्मेदार पिग्मेंट होता है। आप इनका कई तरह से सेवन कर सकते हैं,

भोजन के बाद मुखवास के रूप में (1 बड़ा चम्मच / दिन)

तिल के लड्डू / चिक्की के रूप में

अपनी रोटी के आटे में मिला सकते हैं

तिल के बीज का तेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और बालों को सफेद होने से रोकने में मदद करता है क्योंकि इसमें विटामिन बी अच्छी मात्रा में होता है।

3. काली किशमिश

किशमिश आयरन का एक पावरहाउस होती हैं। इनमें बड़ी मात्रा में विटामिन सी भी होता है जो आयरन के तेजी से अवशोषण में मदद करता है। यह बालों को उचित पोषण प्रदान करता है। यह सफेद बाल, बालों के झड़ने को रोकने में मदद करता है और स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देता है। रोजाना सुबह 5 भीगी हुई काली किशमिश खा सकते हैं।

4. करी पत्ता

ये हरे पत्ते विटामिन ए, बी, सी और बी12 से भरपूर होते हैं। इसके अलावा, ये पत्तियां आयरन और कैल्शियम का भी एक बड़ा स्रोत हैं। करी पत्ता बालों का गिरना कम करता है, सफेद बालों को रोकता है और बालों के विकास में सुधार करता है।

खाना पकाने के लिए रोजाना करी पत्ता डालें

5-10 पत्तों को पानी में उबालकर घूंट-घूंट कर करी पत्ते का पानी पी सकते हैं.

बच्चों को आंवला-करी पत्ते की चटनी बनाकर खिलाएं.

5. गाय का घी

आपको अपने भोजन में रोज गाय का घी जरूर शामिल करना चाहिए। यह बालों की देखभाल के अलावा आपकी इम्यूनिटी, रंग, पाचन, याददाश्त, नींद और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article