हेल्थ

कब्ज और एसिडिटी कर रही है परेशान, तो इन फूड्स को डाइट में जरूर करें शामिल, तुरंत मिलेगी राहत

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 27, 2023, 09:43 AM IST

Foods For Upset Stomach: खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से पेट से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। मसालेदार फूड्स और अनहेल्दी चीजों का सेवन करने से गैस, पेट दर्द, कब्ज, दस्त, पेट फूलने जैसी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। ऐसे में इन समस्याओं से छुटकारा पाना बेहद जरूरी होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी उन्हीं चीजों का सेवन करने की सलाह देते हैं जो पाचन स्वास्थ के लिए बेहतर हो।

Image

Foods For Upset Stomach

Foods For Upset Stomach: खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से पेट से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। मसालेदार फूड्स और अनहेल्दी चीजों का सेवन करने से गैस, पेट दर्द, कब्ज, दस्त, पेट फूलने जैसी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। ऐसे में इन समस्याओं से छुटकारा पाना बेहद जरूरी होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी उन्हीं चीजों का सेवन करने की सलाह देते हैं जो पाचन स्वास्थ के लिए बेहतर हो। पेट की समस्या की वजह से कई अन्य तरह की बीमारियां भी होती है। ऐसे में पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए हेल्दी फूड्स का सेवन करना बेहद जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें डाइट में शामिल कर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

पेट की समस्या दूर करे ये फूड्स - Foods For Upset Stomach

मूंग दाल की खिचड़ी

मूंग की दाल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं दूर होती है। मूंग दाल से बनी खिचड़ी का सेवन करने से गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से निजात मिल सकता है।

दही

दही पेट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें गुड बैक्टीरिया होते हैं जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक है। दही में प्रोबायोटिक पाया जाता है जो पाचन को बेहतर बनाता है। ऐसे में अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं तो अपनी डाइट में दही को जरूर शामिल करें। ये पाचन स्वास्थ्य को बेहतर करने के साथ साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।

उबले आलू

पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में उबले हुए आलू भी बेहद कारगर माने जाते हैं। ऐसे में अगर आप गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं तो उबले हुए आलू का सेवन करें। इससे जल्द आराम मिलेगा।

केला

पोटैशियम और पेक्टिन से भरपूर केला पेट से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से निजात दिलाता है। केला शरीर में एनर्जी लेवल बनाए रखता है और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article