हेल्थ

टेंशन में भी हंसाएंगे ये फूड्स, मूड ठीक करेंगे और पेट भी रखेंगे दुरुस्त, स्ट्रेस-एंग्जायटी वालों के लिए हैं अमृत

Foods To Boost Mood And Improve Gut Health: क्या आप भी टेंशन और मूड स्विंग्स से परेशान हैं? आपको बता दें कि कुछ ऐसे फूड्स जो मूड बूस्ट करने के साथ-साथ पेट को भी फिट रखने में मदद करते हैं। इन्हें आप अपनी डेली डाइट में शामिल करके तनाव-एंग्जायटी जैसी स्थितियों से भी राहत पा सकते हैं। चलिए जानते हैं कौन से हैं ये चमत्कारी फूड्स..

Image

Foods To Boost Mood And Improve Gut Health

Foods To Boost Mood And Improve Gut Health: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मूड का खराब रहना और स्ट्रेस में आ जाना आम बात हो गई है। लेकिन ये टेंशन जब रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने लगे, तो इसका हल ढूंढना जरूरी हो जाता है। कुछ लोग एक्सरसाइज या मेडिटेशन करते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान फूड्स भी आपका मूड ठीक कर सकते हैं? आपको बता दें कि कुछ खास खाने की चीजें दिमाग को शांत करने के साथ-साथ पेट की सेहत भी दुरुस्त रखती हैं। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.....

ओमेगा-3 वाली मछली

सालमन या टूना जैसी मछलियों में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो हमारे दिमाग के फंक्शन को बेहतर बनाता है। यह न केवल मूड को स्थिर रखता है, बल्कि डिप्रेशन और स्ट्रेस जैसे लक्षणों में भी राहत देता है। जो लोग नॉनवेज खाते हैं, उनके लिए ये फूड स्ट्रेस से लड़ने में कारगर हो सकता है।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट सिर्फ खाने में मजेदार नहीं है, बल्कि मूड सुधारने में भी जबरदस्त काम करती है। इसमें मौजूद फ्लेवोनॉयड्स और कैफीन जैसे तत्व दिमाग में 'हैप्पी हार्मोन' यानी सेरोटोनिन बढ़ाते हैं। थोड़ी सी डार्क चॉकलेट दिनभर की टेंशन को कुछ ही मिनटों में गायब कर सकती है।

दही

दही जैसे फर्मेंटेड फूड्स न केवल पेट की सेहत को सुधारते हैं, बल्कि दिमाग पर भी पॉजिटिव असर डालते हैं। हमारे पेट और ब्रेन का सीधा कनेक्शन होता है, और अगर पेट ठीक रहेगा तो मूड भी बेहतर रहेगा। रोज़ एक कटोरी ताज़ा दही खाने की आदत बनाइए।

केला

केला एक ऐसा फल है जिसे आप कभी भी खा सकते हैं और इसका असर तुरंत दिखता है। इसमें ट्रिप्टोफैन नाम का तत्व होता है, जो सेरोटोनिन बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही विटामिन बी6 और फाइबर से भरपूर केला आपके पेट को भी हल्का और स्वस्थ रखता है।

ओट्स

ओट्स हम में से ज्यादातर लोग तब खाते हैं जब वे वेट लॉस पर होते हैं या बॉडी बिल्डिंग करे होते हैं। लेकिन अगर आपको खुश रहना है तो रोज की डाइट में शामिल करना चाहिए। इनमें फाइबर भरपूर होते हैं। यह शुगर को कंट्रोल और मूड को बैलेंस रखने में मदद करते हैं। यह आपकी सुबह को हल्का, हेल्दी और स्ट्रेस-फ्री बनाता है।

अगर टेंशन, स्ट्रेस या मूड स्विंग्स आपको परेशान कर रहे हैं, तो इन फूड्स को अपनी डेली डाइट में शामिल करें। ये चीजें दिमाग और पेट दोनों को राहत देती हैं और बिना किसी दवा के मूड को बूस्ट करने में मदद करती हैं। याद रखिए, सही खानपान आपकी खुशियों की पहली सीढ़ी हो सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article