हेल्थ

बिना भूखे रहे भी कम हो जाएगा वजन, मोम की तरह चर्बी को पिघला देंगे ये आसान आयुर्वेदिक नुस्खे

Easy Ayurvedic Remedies To Reduce Fat Naturally : एक बार वजन बढ़ जाने के बाद इसे कम कर पाना काफी मुश्किल होता है। जिसके लिए लोग घंटों तक जिम में पसीना बहाते और खाना पीना तक छोड़ देते हैं। यदि आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसके लिए कुछ कारगर आयुर्वेदिक उपाय बताने जा रहे हैं।

Image

ayurvedic remedies to reduce fat

Easy Ayurvedic Remedies To Reduce Fat Naturally : खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण आज बढ़ा हुआ वजन एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। जिससे निपटने के लिए आपको कई तरह के प्रयास करने की सलाह दी जाती हैं। कुछ लोग वेट लॉस के लिए घंटों तक एक्सरसाइज करना बेहतर मानते हैं, तो वहीं कुछ लोग डाइटिंग करना बेहतर समझते हैं। लेकिन आज हम आपको आयुर्वेद के कुछ असरदार नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी आसान बना सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

नींबू पानी

रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से आपका डाइजेशन बेहतर होता है। इसके साथ ही ये आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे आपके शरीर में जमा चर्बी तेजी से पिघलने लगती है। वेट लॉस जर्नी शुरू करते समय आपको नींबू पानी से अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए।

त्रिफला चूर्ण

आयुर्वेद में त्रिफला को त्रिदोष नाशक कहा गया है। जिसका मतलब है कि ये हमारे वात, पित्त और कफ तीनों को बैलेंस करता है। हरड़, बहेड़ा और आंवला तीन चीजों से मिलकर बना आंवला आपके पेट को साफ कर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। जिससे आपका फैट लॉस प्रोसेस काफी तेज होने लगता है।

दालचीनी और अदरक की चाय

वजन कम करने के कुछ कारगर आयुर्वेदिक नुस्खों में दालचीनी और अदरक से बनी चाय का सेवन असरदार माना जाता है। दालचीनी आपको शुगर लेवल को कंट्रोल करती है, जबकि अदरक आपके फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करता है। वेट लॉस जर्नी के दौरान आप सुबह और शाम दोनों समय इस चाय का सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article