हेल्थ

शरीर में दिखने लगें ये 3 बदलाव तो समझें बढ़ रहा है ब्लड शुगर, डायबिटीज की शुरुआत का है साफ संकेत

Early Symptoms of Diabetes : खराब खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण आज डायबिटीज की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। डायबिटी यानी ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कुछ संकेत काफी दिन पहले ही आपको साफ-साफ दिखने लगते हैं। ऐसे ही कुछ लक्षणों को हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं डायबिटीज की शुरुआत के कुछ लक्षण...

Image

early symptoms of diabetes

Early Symptoms of Diabetes : आज खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से डायबिटीज यानी मधुमेह एक आम बीमारी बन चुकी है। बड़ी उम्र के लोगों में ज्यादा देखने को मिलने वाला ये रोग आज युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। डायबिटीज की समस्या तब और गंभीर हो जाती है, जब लोग इसके शुरुआती लक्षणों को पहचान नहीं पाते हैं। जब तक उन्हें इसका पता चलता है, तब तक स्थिति काफी गंभीर हो जाती है। इसलिए आज हम आपको डायबिटीज की शुरुआत में दिखने वाले कुछ खास लक्षण बताने जा रहे हैं। जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आज हम आपको वे 3 बदलाव बताएंगे जो डायबिटीज की शुरुआत का साफ संकेत हो सकते हैं।

बार-बार प्यास लगना

यदि आपको सामान्य से ज्यादा प्यास लगने लगी है और रात में सोते समय भी अक्सर पानी पीने के लिए उठना पड़ता है, तो आपको डायबिटीज की समस्या हो सकती है। यदि आपको दिन में 8-10 बार प्यास लगने लगी है, तो ये सामान्य नहीं है, आपको शुगर लेवल चेक करा लेना चाहिए।

आंखों का धुंधलापन

क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज का असर आपकी आंखों पर भी दिखाई देता है। जी हां यदि आपकी आंखों से धुंधला दिखने लगा है और आंखों में परेशानी बढ़ती जा रही है। तो आपको एक बार डायबिटीज का चेकअप करा लेना चाहिए।

वजन घटना

यदि आपका वजन अचानक तेजी से कम होने लगा है, तो ये शुगर लेवल बढ़ने का संकेत हो सकता है। जब शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बहुत अधिक होता है, तो शरीर ऊर्जा के लिए ग्लूकोज का बेहतर उपयोग नहीं कर पाता है। जिसमें ऊर्जा के लिए मांसपेशियों को तोड़ना शुरू कर देता है। जिससे आपका वजन तेजी से कम होने लगता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article