Fresh Vs Dry Dates Which Is Better in Hindi: नट्स और ड्राई फ्रूट्स का सेवन तो हम सभी करते हैं। ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, साथ ही सेहत के लिए बहुत लाभकारी भी होते हैं। खजूर और छुहारा दोनों ही ऐसे ड्राई फ्रूट्स हैं, जिनका सेवन ज्यादातर लोग सेवन करते हैं। सेहत के लिए लिहाज से दोनों ही बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन बहुत से लोग अक्सर इस असमंजस में रहते हैं कि आखिर दोनों में से क्या ज्यादा फायदेमंद होता है? क्योंकि खजूर और छुहारा बनते एक ही फल से हैं, लेकिन खजूर ताजा होते हैं, तो वहीं खजूर को सुखाकर तैयार किया जाता है। कोई कहता है ताजे खजूर ज्यादा फायदेमंद हते हैं, तो कुछ छुहारे को ज्यादा लाभकारी बताते हैं। खजूर और छुहारा में पोषण के लिहाज से क्या अंतर होता है और किसका सेवन आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होता है, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
खजूर या छुहारा में से क्या है अधिक फायदेमंद - Fresh Vs Dry Dates Which Is Better in Hindi
पोषण के लिए लिहाज से खजूर और छुहारा दोनों में ही बहुत ज्यादा अंतर नहीं होता है। दोनों में ही भरपूर मात्रा में फाइबर और अन्य जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इनमें आयरन, विटामिन ए, पोटेशियम और मैग्नीशियम आदि जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। जो कई गंभीर रोगों को आपसे दूर रखने में मदद करते हैं। हालांकि कैलोरी के मामले में इनमें काफी अंदर देखने को मिलता है। सौ ग्राम छुहारे की बात करें, तो इनमें लगभग 280 कैलोरी होती है। वहीं, 100 ग्राम ताजा खजूर में लगभग 145 कैलोरी होती है। इसके अलावा, छुहारे में नमी और पानी की मात्रा कम होती है, ये लंबे समय तक ताजा बने रहते हैं। वहीं, अगर आप ताजे खजूर की बात करें, तो यह इनकी शेल्फ लाइफ बहुत कम होती है।
खजूर या छुहारा, आपको किसका सेवन करने चाहिए?
अगर कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना चाहता है, तो वह दोनों को ही अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन अगर कोई व्यक्ति वजन घटाने की कोशिश कर रहा है, तो उसके लिए ताजे खजूर का सेवन ज्यादा लाभकारी है, क्योंकि इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। वहीं, अगर कोई वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो उसके लिए छुहारे का सेवन अधिक लाभकारी है। दोनों को ही एक स्वस्थ डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
