हेल्थ

क्या कोल्ड ड्रिंक पीने से एसिडिटी कम होती है? राहत या सेहत के लिए नई मुसीबत

Does Cold Drink Reduce Acidity (क्या कोल्ड ड्रिंक पीने से एसिडिटी कम होती है?): एसिडिटी होने पर लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। जिसमें अलग-अलग घरेलू नुस्खों से लेकर कोल्ड ड्रिंक तक पीने की सलाह शामिल है। लेकिन क्या कोल्ड ड्रिंक पीने से एसिडिटी कम होती है? आइए जानते हैं इस दावे की पूरी सच्चाई...

Image

क्या कोल्ड ड्रिंक पीने से एसिडिटी कम होती है?

Does Cold Drink Reduce Acidity (क्या कोल्ड ड्रिंक पीने से एसिडिटी कम होती है?): तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और तला-भुना खानपान लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याओं की ओर ले जाता है। जिसमें एसिडिटी होना आज लोगों में आमतौर पर देखने को मिलता है। अक्सर जब किसी को सीने में जलन या एसिडिटी की समस्या होती है, तो आसपास से एक आम सलाह सुनने को मिलती है - 'थोड़ी कोल्ड ड्रिंक पी लो आराम मिलेगा'। ये ठंडा और ठंडा और कार्बन-डाई ऑक्साइड से भरा हुआ ये पेय आपको कुछ देर के लिए अच्छा महसूस करा सकता है। लेकिन क्या सच में कोल्ड ड्रिंक आपकी एसिडिटी को कम कर सकती है? आइए जानते हैं इस दावे की पूरी सच्चाई...

एसिडिटी क्यों होती है?

एसिडिटी होने का सबसे बड़ा और अहम कारण पेट में बनने वाला एसिड है। ये एसिड जब भोजन नली (एसोफेगस) की ओर आने लगता है। इसे एसिड रिफ्लक्स भी कहा जाता है। जिसके कारण सीने में जलन, खट्टी डकार आना और भारीपन महसूस हो सकता है। इसके अलावा अनियमित खानपान, ज्यादा मसालेदार भोजन, देर रात खाना और बढ़ता तनाव भी आपको एसिडिटी की ओर ले जा सकता है।

क्या कोल्ड ड्रिंक पीने से एसिडिटी कम होती है?

एक शब्द में इस सवाल का जवाब चाहिए तो - नहीं। कोल्ड ड्रिंक पीने से एसिडिटी कम होने की बजाय बढ़ सकती है। क्योंकि ज्यादातर कोल्ड ड्रिंक्स में शुगर बहुत अधिक होती है और उनमें फॉस्फोरिक एसिड या साइट्रिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये सभी चीजें पेट में एसिड की मात्रा को और बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पेट में गैस बनाती है, जिससे एसिड रिफ्लक्स की संभावना बढ़ सकती है। यानी राहत के लिए पी गई कोल्ड ड्रिंक आपकी समस्या को और भी बढ़ा सकती है।

एसिडिटी होने पर क्या करें?

यदि आप एसिडिटी के लिए कुछ असरदार घरेलू इलाज ढूंढ रहे हैं, तो आप कुछ सामान्य घरेलू नुस्खों को फॉलो कर सकते हैं।

  • गुनगुना पानी पिएं।
  • सौंफ-मिश्री और इलायची चबाकर खा सकते हैं।
  • ठंडा दूध बिना शक्कर के पी सकते हैं।
  • 1 चम्मच पुदीने के पत्तों का रस भी ले सकते हैं।
  • 1-2 चम्मच एलोवेरा जूस भी पी सकते हैं।

एसिडिटी के लिए कोल्ड ड्रिंक पीना आपको तुरंत राहत देने वाला लग सकता है, लेकिन स्थाई रूप से ये आपकी सेहत के लिए नुकसान देने वाला ही साबित होगा। इससे बेहतर है कि कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर आप अपनी इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article