Exercise For Better Gut Health: अगर आप भी अक्सर पेट फूलने, गैस या पाचन गड़बड़ जैसी दिक्कतों से परेशान रहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। हाल ही में हुई एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने बताया है कि सिर्फ 8 हफ्तों तक एक एक्सरसाइज करने से पेट की सेहत में जबरदस्त सुधार देखा गया। इस स्टडी ने साफ किया कि ये आसान-सी एक्सरसाइज न सिर्फ पाचन को दुरुस्त करती है बल्कि आंतों में मौजूद बैक्टीरिया को भी बैलेंस करती है। यानी बिना दवाइयों के सिर्फ थोड़ी-सी मेहनत से आप अपनी गट हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं।
स्टडी में क्या पाया गया
फ्रंटियरस इन माइक्रोबायोलॉजी नाम की इस स्टडी में वैज्ञानिकों ने 32 स्वस्थ लोगों पर 8 हफ्तों तक एक ही एक्सरसाइज यानी तेज चलने (brisk walking) का असर देखा। इसके रिजल्ट चौंकाने वाले थे, जिन लोगों ने लगातार 8 हफ्ते तक रोज 30 से 45 मिनट तक वॉक की, उनके आंतों में मौजूद बैक्टीरिया में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिले। यह बदलाव पेट की सूजन को कम करने, पाचन सुधारने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मददगार साबित हुआ।
आंतों में ‘अच्छे बैक्टीरिया’ की संख्या बढ़ी
इस स्टडी का सबसे दिलचस्प नतीजा ये था कि रोजाना चलने से आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया (good bacteria) की संख्या बढ़ गई। ये बैक्टीरिया पाचन को सही रखते हैं और शरीर में हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। जो लोग वॉक नहीं करते थे, उनमें ऐसा कोई बदलाव नहीं देखा गया। यानी सिर्फ चलने से ही आपका पेट खुद-ब-खुद ‘डिटॉक्स मोड’ में आ सकता है।
पाचन और इम्यून सिस्टम दोनों पर असर
वैज्ञानिकों ने पाया कि जिन लोगों ने वॉक की, उनमें न सिर्फ पेट हल्का और पाचन बेहतर हुआ बल्कि उनका इम्यून सिस्टम भी मजबूत हुआ। क्योंकि गट होलेथ का सीधा संबंध इम्यूनिटी से होता है। जब आंतें स्वस्थ रहती हैं, तो शरीर खुद को संक्रमणों से बेहतर तरीके से बचा पाता है। इसलिए अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं या थकान महसूस करते हैं, तो ये एक्सरसाइज आपकी हेल्थ में बड़ा फर्क ला सकती है।
वजन घटाने में भी मददगार साबित हुई वॉकिंग
स्टडी में शामिल कई लोगों ने बताया कि वॉकिंग की वजह से उनका वजन भी कम हुआ और एनर्जी लेवल बढ़ गया। जब पाचन सुधरता है, तो शरीर खाने से मिलने वाले न्यूट्रिएंट्स को सही तरीके से इस्तेमाल करता है। इससे फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होती है और वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। यानी पेट की सेहत सुधारते-सुधारते शरीर भी फिट होने लगता है।
इसे बनाएं अपनी आदत
विशेषज्ञों का कहना है कि तेज चलना किसी दवाई की तरह नहीं, बल्कि एक लाइफस्टाइल हैबिट की तरह अपनाना चाहिए। दिन में सिर्फ आधा घंटा चलने से आपका पेट, दिल और दिमाग तीनों खुश रहते हैं। ये एक्सरसाइज हर उम्र के लोगों के लिए सेफ है और किसी जिम या मशीन की जरूरत नहीं पड़ती। बस सही टाइम पर नियमित रूप से करें और खुद महसूस करें कि कैसे शरीर अंदर से हेल्दी और हल्का महसूस करने लगता है।
फ्रंटियरस इन माइक्रोबायोलॉजी की इस स्टडी ने साबित कर दिया कि सिर्फ 8 हफ्तों की तेज वॉकिंग से पेट की सेहत में कमाल का सुधार संभव है। अगर आप भी चाहते हैं कि पाचन सही रहे, वजन कंट्रोल में रहे और एनर्जी बनी रहे, तो आज से ही चलना शुरू करें। क्योंकि अब सेहत की कुंजी किसी महंगी दवा में नहीं, बल्कि आपके हर कदम में छिपी है।
