हेल्थ

Diwali Safety Tips: सावधान! झुलसने पर सबसे पहले करना चाहिए ये, इन बातों का रखें खास ख्याल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 08:08 PM IST

ways to avoid firecrackers: दीपावली का त्यौहार सबसे पवित्र त्योहारों में एक होता है। इस दिन लोग अपने घरों को दीपों से सजाते हैं वहीं पटाखे जलाना भी इस पर्व का एक अहम हिस्सा माना जाता है। कई बार इन पटाखों से बड़ी अनहोनी हो जाती है। ऐसे में सबसे पहले घरेलू उपाय अपनाने चाहिए।

Image

दिवाली पर जलने से बचें।

KEY HIGHLIGHTS
  • दीपावली का त्योहार कई लोग पटाखे जलाकर मनाते हैं
  • पटाखे जलाते समय अक्सर हादसे हो जाते हैं
  • कई बार ये हादसे इतने बड़े हो जाते हैं कि अस्पताल जाने की नौबत आ जाती हैं

Home Remedies For Crackers Burn: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 24 अक्टूबर को शुभ दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। दीपावली त्योहार का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन लोग कई तरह की तैयारियां करते हैं। इसके साथ ही दीपावली में कई लोग पटाखे भी जलाते हैं। पटाखे जलाते समय अक्सर हादसे हो जाते हैं। कई बार ये हादसे इतने बड़े हो जाते हैं कि अस्पताल जाने की नौबत आ जाती हैं। ऐसे में दीपावली पर पटाखे जलाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। और अगर फिर भी आप किसी छोटी मोटी घटना के शिकार हो गए हैं तो सबसे पहले घरेलू उपायों को अपनाना चाहिए। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.

ठंडे पानी में डालें हाथ पांव

अगर दिवाली के पटाखों से हाथ पांव या छोटी मोटी जगह जल जाए तो आप तुरंत हाथ पैर को ठंडे पानी में डाल लें। कुछ लोग जल जाने पर बर्फ लगा लेते हैं, लेकिन यह गलती आप बिल्कुल भी न करें, क्योंकि ऐसा करने पर उस स्थान पर खून का थक्का जम जाता है।

तुलसी का रस लगाएं

पटाखे से जलने पर तुरंत उस स्थान पर तुलसी के पत्ते का रस लगा लें। ऐसा करने से उस जगह जलन व दर्द से छुटकारा मिल जाएगा और आपको ठंडक महसूस होगा।

लगाएं नारियल का तेल

इसके साथ ही नारियल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि नारियल का तेल ठंडा होता है और जले हुए स्थान पर लगाने से ठंडक महसूस होता है और जलन दूर होती है।

गाय का घी

इसके अलावा गाय के घी का लेप जली हुई जगह पर लगाने से आराम पहुंचाता है। अगर पटाखे की आग से आपके शरीर के किसी भी अंग में जल गया हो तो तुरंत गाय के घी का लेप लगा दें। इसे लगाने से आरामदायक महसूस होगा।

आलू का रस

इसके अलावा आलू का रस भी काफी फायदेमंद होता है। इसे लगाने से जली हुई जगह पर आराम भी पहुंचेगा और कोई निशान भी नहीं पड़ेगा।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article