हेल्थ

सुबह देर तक सोने वाले सावधान! शरीर को धीरे-धीरे घेर लेती हैं ये 5 बीमारियां, डॉक्टर भी नहीं ढूंढ पाते इलाज

Jyada Sone Ke Nuksan: सर्दियों के दिन में सुबह देर तक सोना भला किसे पसंद नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका आपकी सेहत पर कितना बुरा असर पड़ता है। जी हां सुबह देर तक सोना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

morning sleep side effect

Side Effects Of Waking Up Late In The Morning: आज बदलते लाइफस्टाइल में लोगों की सोने की आदत बुरी तरह प्रभावित हुई है। जिसमें लोग रात को देर तक जागते हैं और इसके कारण उन्हें सुबह उठने में भी देरी हो जाती है। आज से 10 साल पहले तक लोग आम तौर पर 10 बजे सो जाते थे और सुबह 5-6 बजे तक उठना आम समझा जाता था। लेकिन आज आप लोगों को सुबह 9-10 बजे तक भी उठते हुए देख सकते हैं। हालांकि यदि ऐसा कभी-कभी होता है तो कोई बात नहीं लेकिन सोने की ये आदत रोजाना की हो गई है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। जी हां आज हम आपको सुबह देर तक सोने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से....

सुबह देर तक सोने के नुकसान - Disadvantages of Sleeping Late In The Morning

मोटापे का खतरा

यदि आपको सुबह देर तक सोने की आदत है, तो संभावना है कि आप जल्दी ही मोटापे के शिकार हो सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो देर तक सोने से आपका पाचन तंत्र स्लो हो जाता है। जिससे आपका मोटापा काफी बढ़ जाता है। क्योंकि पाचन कमजोर होने की वजह से आपका खाना पूरी तरह पच नहीं पाता है, जो शरीर में फैट बढ़ाने का काम करता है।

कब्ज की समस्या

सुबह देर तक सोने वाले लोगों मे अक्सर कब्ज की समस्या देखने को मिलती है। क्योंकि देर तक सोने से आपका पाचन स्लो हो जाता है, जिससे आपके पेट में खाना रुक जाता है। इसके अलावा बहुत ज्यादा सोने से आपका बाउल मूवमेंट कम हो जाता है। जिससे कब्ज की समस्या पैदा हो जाती है।

डिप्रेशन की समस्या

देर तक सोने का असर न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। आमतौर पर देखने को मिलता है कि देर तक सोने वाले लोगों का काम भी और लोगों से पिछड़ जाता है। जिससे वह दिन भर तनाव और डिप्रेशन को महसूस करते हैं। इसके साथ ही सुबह के सूरज की धूप न लेना आपकी मेंटल हेल्थ को प्रभावित करता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article