सोने और चांदी की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों के लिए आज एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ET NOW और हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW Swadesh 19 अक्टूबर 2026 को ‘Gold Mahakumbh 2026’ कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक प्रसारित होगा। इसमें बुलियन मार्केट के विशेषज्ञ, वित्तीय सलाहकार, निवेश पेशेवर और ज्वेलरी इंडस्ट्री से जुड़े दिग्गज हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के साथ निवेशकों को सोने-चांदी की कीमतों के रुझान, निवेश के अवसरों और कीमती धातुओं के बाजार से जुड़े अहम पहलुओं को समझने का मौका मिलेगा।
सोने-चांदी की कीमतों और निवेश पर होगी चर्चा
Gold Mahakumbh 2026 में सोने की वित्तीय और भावनात्मक अहमियत के साथ इसे सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखने के नजरिए पर चर्चा होगी। विशेषज्ञ बताएंगे कि महंगाई, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और अन्य व्यापक आर्थिक कारकों का सोने की कीमतों पर क्या असर पड़ता है।

गोल्ड महाकुंभ 2026 स्पेशल कार्यक्रम
कार्यक्रम में सोने और चांदी के शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग टर्म प्राइस ट्रेंड पर भी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, निवेशकों को फिजिकल गोल्ड-सिल्वर, एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) और डिजिटल विकल्पों के बीच अंतर समझने का मौका मिलेगा। इनमें निवेश की लागत, लिक्विडिटी और जोखिम जैसे पहलुओं पर भी जानकारी दी जाएगी।
बुलियन और ज्वेलरी इंडस्ट्री के दिग्गज होंगे शामिल
इस विशेष कार्यक्रम में क्वांटम म्यूचुअल फंड (Quantum Mutual Fund) के सीआईओ चिराग मेहता, धन के फाउंडर जय प्रकाश गुप्ता, एमसीएक्स के बुलियन हेड शिवांशु मेहता, IAGES के सीईओ कौशलेंद्र सिन्हा और केडिया एडवायजरी (Kedia Advisory) के अजय केडिया समेत कई विशेषज्ञ शामिल होंगे।
इसके अलावा, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) के रीजनल सीईओ (भारत) सचिन जैन, निप्पोन इंडिया म्यूचुअल फंड (Nippon India Mutual Fund) के विक्रम धवन, आईबीजेए के सुरेंद्र मेहता, पीएनजी ज्वैलर्स के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ गाडगिल और Senco Gold के एमडी सुवंकर सेन भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। अन्य बाजार विशेषज्ञ और ज्वेलरी कारोबार से जुड़े प्रतिनिधि भी अपने विचार साझा करेंगे।
निवेशकों को मिलेगा जोखिम समझने का मौका
कार्यक्रम में पारदर्शी गोल्ड मार्केट, जिम्मेदार सोर्सिंग और ज्वेलरी कारोबार में उद्योग मानकों की भूमिका पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा, विशेषज्ञ ज्वेलरी कारोबारियों के सामने आने वाली चुनौतियों, इन्वेंट्री मैनेजमेंट और कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाव के लिए हेजिंग जैसे उपायों पर जानकारी देंगे।
कार्यक्रम के अंतिम हिस्से में रिटेल निवेशकों के सवालों, पोर्टफोलियो से जुड़े विषयों और कमोडिटी मार्केट में जोखिम प्रबंधन पर चर्चा होगी। इससे निवेशकों को अलग-अलग विकल्पों को समझने में मदद मिल सकती है।
Gold Mahakumbh 2026 का आयोजन IAGES, k-nest और PNG के सहयोग से किया जा रहा है। दर्शक आज शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक ET NOW और ET NOW Swadesh पर यह विशेष कार्यक्रम देख सकते हैं।
