हेल्थ

Diabetes Control Diet: डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है इन अनाजों के आटे की रोटियां, जल्द कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 25, 2023, 07:23 PM IST

डायबिटीज इन दिनों एक आम बीमारी बन चुकी है। डायबिटीज होने का असल कारण है गलत खान पान और खराब लाइफस्टाइल। डायबिटीज के मरीजों को अपने खाने पीने का बहुत खास ध्यान रखने की जरूरत होती है।

Image

आटा जो ब्लड शुगर लेवल को करे कंट्रोल (Source:istock)

Diabetes Control Diet: डायबिटीज इन दिनों एक आम बीमारी बन चुकी है। डायबिटीज होने का असल कारण है गलत खान पान और खराब लाइफस्टाइल। डायबिटीज के मरीजों को अपने खाने पीने का बहुत खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसे कंट्रोल करने के लिए लोग कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। हालांकि दवाओं से इसे पूरी तरह कंट्रोल नहीं किया जा सकता है। डायबिटीज को डाइट में कुछ बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है। खाने में चावल की जगह रोटियों को शामिल कर आप ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। मार्केट में आपको कई तरह के डायबिटीज फ्रेंडली आटे उपलब्ध हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदगार साबित होते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे ही आटे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। जानें डायबिटीज के लिए सबसे अच्छा आटा कौन सा है।

Flours That Control Blood Sugar Levels - आटा जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं

रागी का आटा

पॉलीफेनोल्स, अमीनो एसिड और आहार फाइबर से भरपूर रागी का आटा ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में बेहद फायदेमंद साबित होता है। इस आटे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है जो डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद लाभदायक है। रोजाना इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है।

चने का आटा

चने का आटा डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण साबित होता है। प्रोटीन से भरपूर चने का आटा इंसुलिन रेजिस्टेंस को रोकने में मदद करता है।

साबुत अनाज जौ का आटा

जौ का आटा का फाइबर का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर तो कंट्रोल होता ही है साथ ही साथ पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है। इसका इसेमिक इंडेक्स भी बहुत कम होता है।

बादाम का आटा

बादाम का आदाम बादाम को बारीक पीसकर बनाया जाता है। यह डायबिटीज को कंट्रोल करने में बेहद असरदार साबित होता है। ये लो कार्ब और हाई प्रोटीन, फाइबर से भरपूर होता है। इसमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article