Benefits of Cucumber: खीरा और ककड़ी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। दरअसल, फाइबर और पानी से भरपूर खीरा-ककड़ी शरीर को हाइड्रेट करने का काम करते हैं। साथ ही फाइबर से भरपूर होने के कारण ये मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम भी करते हैं। खीरे और ककड़ी को मिनरल, विटामिन और इलेक्ट्रोलाइट्स का 'पावरहाउस' कहा जाता है। 95 प्रतिशत पानी से भरपूर होने की वजह से गर्मियों में खीरा-ककड़ी खाने की सलाह दी जाती है, ताकि शरीर में पानी की पूर्ति बनी रहे। इसके अलावा भी खीरे और ककड़ी को खाने से बहुत फायदे मिलते हैं, चलिए बताते हैं आपको-
खीरे और ककड़ी खाने के फायदे
वजन कंट्रोल करने में मददगार
खीरा फाइबर और पानी से भरपूर होता है, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इसके साथ ही 95 प्रतिशत पानी से भरपूर खीरा-ककड़ी खाने से आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप ज्यादा खाने और ऐसे खाने से बच जाते हैं, जो आपका वजन बढ़ा सकती हैं।
कैंसर से बचाव
आपको जानकर हैरानी होगी कि खीरा कैंसर जैसी धातक बीमारी से लड़ने में भी मददगार होता है। हाल ही में हुए कई शोध में ये साबित हुआ है कि खीरे में पाए जाने वाले प्रोटीन हमारे शरीर में कैंसर से लड़ने की ताकत पैदा करते हैं। यह ट्यूमर को बढ़ने से रोकता है।
इम्यूनिटी पावर
खीरा खाने से इम्यूनिटी पावर को मजबूत करने में भी मदद मिलती है। दरअसल, खीरे में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन जैसे एंटी ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है और इम्यूनिटी को बहतर करता है।
ऐसे करें अपनी डाइट में शामिल
खीरे या ककड़ी को आप सलाद के तौर पर खा सकते हैं। सलाद के अलावा रायता, सैंडविच और सूप के रूप में भी खीरे या ककड़ी का सेवन किया जा सकता है। अगर आप रोज-रोज खीरा-ककड़ी खाकर बोर हो गए हैं तो इसे चाट के रूप में खाएं। खीरे के बीज बीच से हटाकर उसमें टमाटर-प्याज और चटनी को फिल करें, तैयार है आपकी ऑयल फ्री चाट। आप खीरे का जूस भी पी सकते हैं।
( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
