गर्मी से राहत दिलाने के साथ बारिश का मौसम अपने साथ कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम भी लेकर आता है। इस मौसम में नमी बढ़ जाने के कारण आंखों में कंजक्टिवाइटिस, फंगल इंफेक्शन, वायरल इंफेक्शन और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। यदि आप इस मौसम में आंखों की किसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको कुछ टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए।
कंजंक्टिवाइटिस मानसून में तेजी से फैलने वाला एक रोग है। जिसके मामले बारिश शुरू होते ही बढ़ने लगते हैं। हर साल देश में मानसून के आते ही आंखों की इस समस्या के मरीज तेजी से सामने आते हैं। आइए जानते हैं क्या है कंजंक्टिवाइटिस और कैसे करें इससे बचाव?
क्या है कंजक्टिवाइटिस? (What is Conjunctivitis?)
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो जब हमारी आंखों के सफेद हिस्से में सूजन और लालिमा आ जाती है। जो इसे कंजंक्टिवाइटिस की समस्या कहा जाता है। जिसका बड़ा कारण वातावरण में बैक्टीरिया का फैलाव होता है।कैसे फैलता है कंजक्टिवाइटिस? (How Conjunctivitis Spread?)
बारिश के मौसम में कंजंक्टिवाइटिस का रोग काफी तेजी से फैलने लगता है। जिसका कारण हवा में नमी का बढ़ जाना है। इस बीमारी के फैलने का सबसे बड़ा कारण संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आना है। जब संक्रमित व्यक्ति अपनी आंखों को बार-बार हाथों से छूता है और फिर हाथों को बिना साफ किए किसी दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आता है तो इससे यह रोग काफी तेजी से फैलता है।कंजंक्टिवाइटिस से बचाव के उपाय (Ways to prevent conjunctivitis)
- अपनी आंखों को बार-बार हाथों से न छुएं।
- फैमिली के सदस्य रूमाल, तौलिया और आई ड्राप जैसी चीज शेयर न करें।
- संक्रमण होने पर आंखों पर पट्टी न बांधें।
- बारिश के मौसम में तालाब आदि में नहाने से बचें।
- संक्रमित होने पर घर से बाहर निकलने से बचें।
