हेल्थ

दूध में मिलाकर पिएं ये जादूई मसाला, वेट लॉस में आएगी गजब की रफ्तार, लोग पूछेंगे पतली कमर का राज

Home Remedies for Weight Loss : वजन कम करने के यदि आप तमाम प्रयास करके देख चुके हैं फिर भी आपको सफलता नहीं मिली है। इसलिए यदि आप वेट लॉस के लिए कोई कारगर घरेलू उपाय तलाश रहे हैं, तो आपको दूध के साथ ये जादूई मसाला जरूर ट्राई करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन सा है ये मसाला और कैसे करें सेवन?

Image

Home Remedies for Weight loss

Photo : iStock

बदलती लाइफस्टाइल और खराब खानपान के चलते मोटापा आज बहुत से लोगों की समस्या बनता जा रहा है। मोटापा एक समस्या है जो अपने साथ कई तरह की और भी समस्याएं लेकर आता है। बाहर निकला हुआ पेट आपके लुक को तो खराब करता ही है इसके अलावा यह आपके लिए कई तरह की बीमारियों का भी कारण बन जाता है। यदि आपने बैली फैट को कम करने के लिए कई तरह के उपाय करके देख लिए हैं और आपको सार्थक परिणाम हासिल नहीं हुआ है। तो आपको हमारा बताया ये घरेलू नुस्खा जरूर ट्राई करना चाहिए। हालांकि यदि आप नुस्खे को सही तरीके अपनाते हैं आपको तभी इसका भरपूर लाभ मिलने वाला है। आज हम आपको एक ऐसा सूखा मसाला बताने जा रहे हैं जिसे दूध में मिलाकर पीने से आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलेगी। आइए जानते हैं कौन-सा है मसाला और कैसे करें सेवन?

वेट लॉस के लिए दूध और दालचीनी का इस्तेमाल - Cinnamon Milk for Weight Loss in Hindi

कमजोर बच्चों को अक्सर दूध पीने की सलाह दी जाती है, जिसका कारण है कि दूध पीने से वजन बढ़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अकेला वजन बढ़ाने वाला दूध दालचीनी के साथ मिलकर वजन घटाने का कारगर उपाय बन जाता है। यदि आप रोज रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध में दालचीनी पाउडर मिक्स करके पी लेते हैं, तो आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलेगी।

क्या है सेवन का तरीका?

इस ड्रिंक का सेवन करने के लिए आपको 1 गिलास दूध और 1 चम्मच दालचीनी पाउडर को लेना है। इसे आप दूध के साथ मिक्स कर लें और गर्म होने के लिए रख दें। अच्छे से उबलने के बाद आप इसे ठंडा करके सेवन करें। यह आपकी वेट लॉस जर्नी में पंख लगा देगा।

दालचीनी और दूध के अन्य फायदे

  • यह आपके तनाव को कम करता है, जिससे आपकी नींद बेहतर होती है।
  • दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो जॉइंट्स पेन से राहत दिलाने में कारगर हैं।
  • इसके अलावा यह आपके शरीर की इंफ्लेमेशन को भी खत्म करने का काम करता है।
  • यह आपके पाचन तंत्र को भी दुरुस्त करने में काफी मदद करता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article