हेल्थ

लाइफस्टाइल की इन छोटी-छोटी गलतियों के कारण बढ़ता है किडनी स्टोन का खतरा, जानें इससे बचाव के उपाय

Causes And Prevention tips Of Kidney Stone : खानपान और लाइफस्टाइल की गलतियों के कारण आज किडनी स्टोन की समस्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। आज हम आपको किडनी स्टोन के पीछे के मुख्य कारण और इससे बचाव के कारगर उपाय बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

kidney stone causes and prevention

Causes And Prevention tips Of Kidney Stone : आजकल बदलती लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रही है। किडनी स्टोन एक छोटे-छोटे कठोर कण होते हैं, जो गुर्दे में खनिज और लवणों के जमा होने से बनते हैं। किडनी स्टोन होने पर आपको काफी तेज दर्द का अनुभव होता है। वहीं यदि ये लंबे समय तक बनी रहे तो किडनी को नुकसान भी पहुंचा सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि किडनी स्टोन के कारण क्या हैं और जानें इससे बचाव के कारगर उपाय..

किडनी स्टोन के कारण - Causes Of Kidney Stone In Hindi

  • रोजाना कम पानी (2-3 लीटर से कम) पीना आपको किडनी स्टोन का मरीज बना सकता है। क्योंकि इससे शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं।
  • बहुत अधिक मात्रा में जंक फूड और नमक वाला खाना आपके लिए किडनी स्टोन का कारण बन सकता है।
  • कई बार शरीर में कैल्शियम की कमी भी स्टोन का कारण बन सकती है। क्योंकि इसकी कमी के कारण शरीर में ऑक्सालेट बढ़ने लगता है, जो पथरी का कारण बनता है।
  • फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण भी किडनी स्टोन की समस्या काफी जल्दी होने लगती है।

किडनी स्टोन से बचाव के उपाय - Kidney Stone Prevention Tips In Hindi

  1. किडनी स्टोन से बचाव के लिए आपको रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। जिससे टॉक्सिन शरीर से बाहर निकल जाते हैं।
  2. खाने में फाइबर से भरपूर सब्जियां और अनाज आपको किडनी स्टोन से निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं।
  3. रोजाना गर्म पानी नींबू मिलाकर सेवन करने से किडनी स्टोन से निजात मिलती है।
  4. हल्की-फुल्की एक्सरसाइज रोजाना करना भी आपको किडनी स्टोन से बचाए रखने में मदद कर सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article