हेल्थ

Yoga For Thyroid Control: थायराइड के रोगी जरूर करें ये 3 योगासन, रोजाना दवा खाने से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति

Thyroid Control Tips In Hindi: महिलाओं के बीच थायराइड की बढ़ती हुई बीमारी एक गंभीर समस्या बनकर सामने आ रही है। जिससे बचाव के लिए आपको लंबे समय तक दवाएं खाने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपने थायराइड को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आपको हमारे बताए ये 3 योगासन जरूर करने चाहिए।

Image

yoga for thyroid patients

Photo : iStock

How To Control Thyroid Level: थायराइड हमारे गले में मौजूद एक ग्लैंड होती है, जो शरीर में थायरोक्सिन हार्मोन को मैनेज करने का काम करती है। ऐसे में यदि इस ग्रंथि में गड़बड़ी हो जाए तो इससे हार्मोनल असंतुलन होने लगता है। इसके कारण बहुत अधिक थकान, वजन बढ़ना, और बालों का झड़ना और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं। थायराइड आज काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसे कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर आपको दवाओं का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन आज हम आपको 3 ऐसे योगासन बताने जा रहे हैं, जो आपके थायराइड लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।

1. भुजंगासन

भुजंगासन आपकी थायराइड ग्रंथि को उत्तेजित करने का काम करता है। जिससे आपका थायराइड का स्तर बैलेंस रहता है और आपका ब्लड सर्कुलेशन भी दुरुस्त बना रहता है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट एक मैट पर लेटकर कम से कम 50-100 बार भुजंगासन का अभ्यास करें।

2. सेतुबंधासन

सेतुबंधासन आपकी थायराइड ग्रंथि के आसपास के क्षेत्रों में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है इसके अलावा ये आपके तनाव के स्तर को भी कम करता है। इस आसन को करते समय आप कम से कम 2-3 मिनट इस अवस्था में बने रहें। ये आसन आपके थायराइड को ठीक करने के साथ शरीर को फ्लेक्सिबल भी बनाता है।

3. बालासन

बालासन जिसे चाइल्ड पोज के नाम से जाना जाता है, हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद अभ्यास है। ये आपके थायराइड ग्रंथि के पास खून के दबाव को बढ़ाता है, जिसे हार्मोन का संतुलन शरीर में बना रहता है। बालासन का अभ्यास आप रोजाना 5-10 मिनट के लिए कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article