हेल्थ

कोलेस्ट्रॉल हो गया है हाई तो पिएं ये चमत्कारी चाय, नसों से खींच बाहर निकालेगी गंदा Cholesterol, दिल को बनाएगी मजबूत

Best Tea To Lower Cholesterol In Hindi: अगर आपके शरीर में एलडीएल का स्तर बढ़ गया है और कोलेस्ट्रॉल हाई हो गया है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसा खास चाय लेकर आए हैं, जिसे रोज पीने से आपकी धमनियों में जमा जिद्दी कोलेस्ट्रॉल कम होगा, साथ ही दिल की सेहत को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी। ये चमत्कारी हर्बल चाय आपके दिल को स्वस्थ रखेगी, नसों की सूजन घटाएगी और खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालेगी। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.....

Image

कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली चाय

Best Tea To Lower Cholesterol In Hindi: आजकल ज्यादातर लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी से जूझ रहे हैं। अगर आपकी रिपोर्ट में LDL यानी "खराब कोलेस्ट्रॉल" 160 mg/dL से ज्यादा आया है, तो ये साफ संकेत है कि आपकी नसों में गंदगी जमा हो रही है, जो दिल के लिए खतरनाक हो सकती है। लेकिन घबराइए मत, हेल्थ इंफ्लुएंसर और गट हेल्थ डाइटिशियन Manpreet Kalra के मुताबिक एक आसान-सी हर्बल चाय रोज पीकर आप अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। यह चाय न सिर्फ नसों की सूजन और ब्लॉकेज को कम करती है बल्कि दिल की मांसपेशियों को भी ताकत देती है।

कोलेस्ट्रॉल घटाने वाली चाय रेसिपी - Tea To Lower Cholesterol Naturally In Hindi

सामग्री:

  • 1.5 कप पानी
  • 1/2 चम्मच अर्जुन की छाल पाउडर
  • 4-5 तुलसी की पत्तियां
  • 1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1-2 लहसुन की कलियां (कुचली हुई)

विधि:

सभी सामग्री को पानी में डालकर अच्छे से उबालें। जब पानी लगभग एक कप रह जाए, तो इसे छान लें और गुनगुना पीएं। दिन में एक बार जरूर लें, खासकर सुबह खाली पेट।

कैसे असर करती है ये चाय?

यह चाय पांच असरदार आयुर्वेदिक सामग्रियों से मिलकर बनी है, जो मिलकर दिल की सेहत में सुधार करती हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करती हैं।

अर्जुन की छाल से दिल को मिलेगी ताकत

अर्जुन की छाल सालों से आयुर्वेद में दिल को मजबूत बनाने के लिए इस्तेमाल होती रही है। ये आपके दिल की मांसपेशियों को मजबूती देती है और खून के बहाव को बेहतर बनाती है। जब खून अच्छे से बहता है, तो कोलेस्ट्रॉल जमने की संभावना कम हो जाती है। इस चाय में अर्जुन की छाल की मौजूदगी दिल की सेहत को बेहतर बनाने में अहम रोल निभाती है।

तुलसी रखे नसों को साफ और शांत

तुलसी की पत्तियों में ऐसे गुण होते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद करते हैं। यह नसों में जमी सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करती है। रोज तुलसी वाली ये चाय पीने से धमनियों की सफाई होती है और खून का संचार ठीक बना रहता है।

अदरक से सुधरेगा लिपिड प्रोफाइल

अदरक सिर्फ स्वाद के लिए नहीं बल्कि हेल्थ के लिए भी कमाल है। यह चाय में मिलाने से आपके शरीर का लिपिड प्रोफाइल यानी कोलेस्ट्रॉल लेवल संतुलित रहता है। अदरक में मौजूद गुण नसों की सूजन को घटाते हैं और LDL को नेचुरली कम करते हैं।

हल्दी से प्लाक नहीं बनेगादेगा

हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव डैमेज को कम करता है। ये वो चीजें हैं जो धमनियों में प्लाक जमा होने की वजह बनती हैं। हल्दी की मौजूदगी इस चाय को और भी असरदार बना देती है, जिससे दिल की धमनियां साफ और लचीली बनी रहती हैं।

लहसुन से बढ़ेगा अच्छा कोलेस्ट्रॉल

लहसुन इस चाय की सबसे ताकतवर चीजों में से एक है। ये न केवल खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, बल्कि HDL यानी अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। इससे आपका दिल ज्यादा हेल्दी रहता है और कोलेस्ट्रॉल बैलेंस बना रहता है।

निष्कर्ष

अगर आप भी कोलेस्ट्रॉल को लेकर परेशान हैं और दवाइयों से बचना चाहते हैं, तो डायटीशियन की बताई ये चमत्कारी चाय आपके लिए एक आसान और असरदार उपाय हो सकती है। रोजाना इस चाय को पीना शुरू करें और खुद फर्क महसूस करें। साथ ही ध्यान रखें कि सेहतमंद खानपान और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज भी जरूरी है। जब लाइफस्टाइल और नेचुरल रेमेडी साथ चलें, तभी दिल सच में हेल्दी बनता है।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article