हेल्थ

तेजी से वजन घटाने के लिए रामबाण हैं ये फल, बिना मेहनत छांट देते हैं शरीर की चर्बी, महीनेभर में कमर हो जाएगी पतली

Fruits For Weight Loss In Hindi: अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी भूख कंट्रोल रखना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि ऐसे में आपके लिए कुछ फलों का सेवन बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये कैलोरी में कम होते हैं और जल्दी पेट भर देते हैं।

Image

Fruits For Weight Loss In Hindi

Fruits For Weight Loss In Hindi: जब बात वजन घटाने की आती है तो आपने अक्सर देखा होगा कि फिटनेस एक्सपर्ट हमेशा फल-सब्जियों को डाइट में अधिक शामिल करने की सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें भरपूर पोषण होता है, लेकिन कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इसके अलावा, फलों का अधिक मात्रा में सेवन करने पर भी कैलोरी बहुत कम मिलती है। फाइबर से भरपूर होने की वजह से ये पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करते हैं। इससे आप अनहेल्दी चीजें खाने और अधिक कैलोरी का सेवन करने से बचते हैं।

इसलिए शरीर की चर्बी को कम करने के लिए डाइट में फल जरूर शामिल करने चाहिए। लेकिन जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे होते हैं, उनके साथ एक समस्या काफी देखने को मिलती है। वे इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं कि आखिर उन्हें अपनी वेट लॉस जर्नी में कौन से फ्रूट शामिल करने चाहिए। ऐसे कौन से फल हैं, जो तेजी से शरीर की चर्बी पिघलाने में मदद करते हैं। इस लेख में हम आपको वेट लॉस के लिए बेस्ट फल बता रहे हैं।

तेजी से वजन घटाने के लिए खाएं ये फूड - Best Fruits To Lose Weight In Hindi

केला

वजन घटाना हो या बढ़ाना हो, इस बहुमुखी फल को अपनी डाइट में बिना किसी संकोच के शामिल किया जा सकता है। इसमें फाइबर के साथ-साथ पोटेशियम और विटामिन बी जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो इसे सेहत के लिए बहुत लाभकारी बनाते हैं। यह पचने में आसान होता है और शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है। साथ ही, भूख को भी दबाता है।

पपीता

इस नारंगी रसीले फल की सबसे अच्छी बात यह है कि यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है। यह पाचन एंजाइम उत्पादन में मदद करता है। साथ ही, इसमें पानी और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। यह भी एक पेट भरने वाला फल है। कैलोरी की बात करें तो इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती हैं।

सेब

भूख को शांत रखने के साथ-साथ वेट लॉस के दौरान शरीर में एनर्जी बनाए रखे के लिए यह एक बेहतरीन फल है। इस चमत्कारी फल में फाइबर और पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह एक पेट भरने वाला फल है। इसे खाने के बाद आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती हैं।

तरबूज

यह लाल रसीला फल वजन घटाने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। क्योंकि यह पानी और फाइबर से भरपूर होता है। इसमें कैलोरी बहुत ही कम होती हैं। आप इसे प्लेट भरके भी खाएंगे तो आपको बहुत कम कैलोरी मिलेगी। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। वेट लॉस के लिए इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article