एजुकेशन

UPSSSC Inter Level Vacancy 2026: 1784 पदों पर मुख्य परीक्षा का नोटिस जारी, देखें आवेदन से लेकर फीस तक पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा (इंटरमीडिएट स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके तहत अलग-अलग विभागों में कुल 1,784 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Image

UPSSSC इंटरमीडिएट स्तर की रिक्तियां 2026 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

UPSSSC Inter Level Vacancy 2026 Notification: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा (इंटरमीडिएट स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या 26-परीक्षा/2026 के तहत अलग-अलग विभागों में कुल 1,784 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 नवंबर 2026 से शुरू होगी। आयोग के नोटिस के अनुसार केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जो संबंधित पद की जरूरी योग्यता पूरी करते हैं और प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) में शामिल होकर आयोग की ओर से जारी स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।

भर्ती से जुड़ी जानकारी, पदवार रिक्तियों और दिशा-निर्देशों के लिए उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी विज्ञापन देख सकते हैं। या इस लिंक‍ पर क्लिक कर सकते हैं

UPSSSC Inter Level Vacancy 2026 Notification: Imp Dates

विवरणतारीख
विज्ञापन जारी होने की तारीख16 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू10 नवंबर 2026
आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख1 दिसंबर 2026
फीस समायोजन और फॉर्म में संशोधन की अंतिम तारीख8 दिसंबर 2026
कुल पद1,784

PET-2025 के स्कोर से होगा चयन

इस भर्ती में मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को PET-2025 के सामान्यीकृत स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों के PET-2025 परिणाम जांच के अधीन हैं या जिन्हें प्रोविजनल श्रेणी में रखा गया है, उनके मामलों में अंतिम निर्णय के अनुसार आगे की प्रक्रिया तय होगी।

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सही दर्ज करें और निर्धारित समय में शुल्क जमा कर दें। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन शुल्क का बैंक से समायोजन समय पर होना जरूरी है। अभ्यर्थी 8 दिसंबर 2026 तक आवेदन में संशोधन कर सकेंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article