बुढ़ापा एक ऐसा कड़वा सच है, जिसे कभी न कभी हर इंसान को स्वीकार करना पड़ता है। लेकिन कुछ लोगों के चेहरे पर बुढ़ापे के लक्षण समय से काफी पहले दिखाई देने लगते हैं। इसके पीछे मुख्य कारण होते हैं। जैसे- शरीर में कोलेजन की कमी, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और खराब लाइफस्टाइल आदि हैं। उम्र के असर को कम करने के लिए लोग महंगे क्रीम और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। यदि आपको भी कम उम्र में बुढ़ापे के संकेत दिखने लगे है, तो आपको हमारी बताई ये खास ड्रिंक रोजाना पीनी चाहिए। जो आपके शरीर को यंग बनाए रखने में मदद करती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
ग्रीन-टी का सेवन करें - Green Tea For Anti Aging In Hindi
ग्रीन टी को दुनिया का सबसे अच्छा और सस्ता एंटी-एजिंग ड्रिंक माना जाता है। ग्रीन-टी में मौजूद कैटेचिन और पॉलीफेनॉल्स जैसे असरदार एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। ये ड्रिंक आपकी झुर्रियों को कम करने, स्किन की कसावट को बरकरार रखने और निखार लाने में मददगार होती है।
कैसे और कब करें सेवन - ग्रीन-टी का सेवन आप रोजाना सुबह खाली पेट कर 1-2 कप की मात्रा में कर सकते हैं। हालांकि ध्यान रखें कि इसमें शक्कर का इस्तेमाल न हो। इसके अलावा आप ग्री-टी को शाम को स्नैक्स के समय भी पी सकते हैं।
फायदे - ग्रीन-टी का सेवन करने से न केवल आपको एजिंग पर असर दिखता है, बल्कि इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट रहता है। इससे ये आपके वजन को कंट्रोल करने और हार्ट हेल्थ को बेहतर करने में भी फायदेमंद साबित होती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
