हेल्थ

Weight Loss Roti: मोटापा कम करने के लिए गेहूं से बेहतर हैं इन अनाजों की रोटियां, 2 हफ्ते में कमर हो जाएगी पतली

Weight Loss Roti: अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आपको गेहूं के बजाए कौन से अनाज के आटे की रोटी खानी चाहिए। खासतौर से रागी, ज्वार और बाजरा के आटे की रोटी को वजन कम करने के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

Image

Weight Loss Roti: मोटापा कम करने के लिए गेहूं से बेहतर हैं इन अनाजों की रोटियां।

Weight Loss Roti: मोटापे (Obesity) की समस्या से आज ज्यादार लोग परेशान हैं। इस समस्या से सिर्फ भारत (India) के लोग ही नहीं, बल्कि दुनिया के सभी देशों के लोग जूझ रहे हैं। कुछ लोग जहां मोटोपा कम करने के लिए जिम जा रहे हैं तो कुछ डाइट प्लान (Diet Plan) फॉलो कर रहे हैं। इसके अलावा भी कुछ लोग जहां पतला होने के लिए खाना कम खा रहे हैं तो कुछ लोग वजन कम करने के लिए फल या फिर पेय पदार्थ का सेवन कर रहे हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि रोटी (Roti) खाने से भी आप अपना मोटापा कम कर सकते हैं। हालांकि गेहूं की रोटी की बजाए कई दूसरे अनाज के आटे की बनी रोटी से आप अपना वजन कम कर पाएंगे। आज इसी को लेकर हम आपको बताएंगे कि आपको किस अनाज के आटे की रोटी खानी चाहिए, जिससे आप अपने मोटापा कम कर पाएंगे।

रागी, ज्वार और बाजरा के आटे की रोटी से कम होता है मोटापा

गेहूं के आटे के मुकाबले रागी, ज्वार और बाजरा के आटे की रोटी को वजन कम करने के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। दरअसल इन अनाजों के आटे की बनी रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और जिससे इंसुलिन लेवल तेजी से नहीं बढ़ता है। साथ ही इन अनाजों के आटे में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है।

रागी, ज्वार और बाजरा के अलावा जौ, मक्का, मल्टीग्रेन, चोकर, सत्तू और सोयाबीन की रोटी खाने से भी आप अपना वजन कम कर सकते हैं। दरअसल जौ के आटे की रोटी खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। साथ ही जौ में फाइबर की मात्रा काफी ज्‍यादा होती है। इसके अलावा जौ में विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। वहीं मल्टीग्रेन आटे की रोटी में कई तरह के अनाज मिले हुए होते हैं। सत्तू की रोटी प्रोटीन से भरी होती है। प्रोटीन के अलावा सत्तू में फाइबर, आयरन, मैग्निशियम और सोडियम भी पाए जाते हैं।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article