हेल्थ

शरीर की गर्मी होगी शांत, जोड़ों में बढ़ जाएगी ग्रीस, बस खाना शुरू कर दें ये चिपचिपी चीज, ऐसे खाने मिलेगा भरपूर लाभ

Gond Katira Benefits In Summer In Hindi: गर्मी के मौसम में सिर्फ बढ़ता तापमान ही परेशानी नहीं है, बल्कि इसकी वजह से जोड़ों की तकलीफ और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। ऐसे में इस दौरान अपने खानपान का बहुत खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। आपको बता दें कि एक ऐसी चिपचिपी चीज है जिसे खाने से गर्मी के कारण होने वाली समस्याओं को मात देने में मदद मिलेगी। यहां जानें इसके बारे में..

Image

Gond Katira Benefits In Summer In Hindi

Gond Katira Benefits In Summer In Hindi: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखना एक बड़ी चुनौती बन जाती है। धूप और गर्म हवाओं के कारण अक्सर हम थकान, डिहाइड्रेशन और शरीर में जलन जैसी समस्याओं से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में अगर कोई प्राकृतिक चीज आपके शरीर को ठंडक भी दे और जोड़ों की सेहत भी सुधार दे तो भला इससे बेहतर क्या हो सकता है?

आपरो बता दें कि गोंद कतीरा एक ऐसा ही चमत्कारी प्राकृतिक पदार्थ है। यह दिखने में भले ही चिपचिपा लगे, लेकिन इसके फायदे इतने हैं कि जानकर आप इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहेंगे। आज हम जानेंगे कि गोंद कतीरा कैसे शरीर की गर्मी को शांत करता है, जोड़ों में ग्रीस बढ़ाता है और इसे खाने का सबसे बढ़िया तरीका क्या है।

गर्मियों में गोंद कतीरा खाने के फायदे - Benefits Of Gond Katira In Hindi

गर्मी से मिलती है राहत

गर्मियों में सबसे ज्यादा समस्या होती है शरीर के अंदर बढ़ती गर्मी की। इससे थकावट, चक्कर आना और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं सामने आने लगती हैं। गोंद कतीरा में प्राकृतिक ठंडक देने वाले तत्व होते हैं जो शरीर के तापमान को संतुलित रखते हैं। अगर आप नियमित रूप से गोंद कतीरा का सेवन करते हैं, तो गर्मी के कारण होने वाली परेशानियों से आसानी से बच सकते हैं। इसे शरबत या दूध में मिलाकर पीने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है और लू लगने का खतरा भी कम हो जाता है।

जोड़ों में बढ़ती है प्राकृतिक चिकनाई

जोड़ों का दर्द और अकड़न आजकल केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में भी यह समस्या आम हो गई है। गोंद कतीरा में मौजूद पोषक तत्व जोड़ों की सतह पर प्राकृतिक चिकनाई बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे हड्डियों में घर्षण कम होता है और चलने-फिरने में आसानी होती है। जो लोग सुबह जकड़न या दर्द महसूस करते हैं, उनके लिए गोंद कतीरा एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय हो सकता है। इसके नियमित सेवन से जोड़ों का मूवमेंट बेहतर होता है और सूजन में भी राहत मिलती है।

पाचन तंत्र को भी बनाता है मजबूत

गर्मी में अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। गोंद कतीरा में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो आंतों को साफ रखता है और कब्ज जैसी दिक्कतों से बचाव करता है। जब पेट सही तरीके से काम करता है तो पूरे शरीर पर उसका सकारात्मक असर दिखता है। गोंद कतीरा खाने से पेट हल्का रहता है और अपच, गैस जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

त्वचा और बालों के लिए भी वरदान

गर्मियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। गोंद कतीरा शरीर में नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और बालों को भी पोषण मिलता है। इसका सेवन त्वचा में ग्लो लाने और बालों को मजबूत बनाने में मददगार होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा गर्मी में भी खिली-खिली नजर आए तो गोंद कतीरा को अपनी डाइट में जरूर जोड़ें।

एनर्जी बूस्टर भी है गोंद कतीरा

गर्मी में शरीर जल्दी थकने लगता है और काम करने का मन नहीं करता। ऐसे में गोंद कतीरा आपके लिए नेचुरल एनर्जी बूस्टर का काम कर सकता है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं और कमजोरी दूर करते हैं। इसका सेवन करने से पूरे दिन चुस्ती और ताजगी महसूस होती है।

गोंद कतीरा खाने का सबसे अच्छा तरीका - Best Way To Consume Gond Katira In Hindi

गोंद कतीरा को खाने का सबसे अच्छा तरीका है इसे रातभर पानी में भिगोकर रखना। सुबह यह फूलकर जेली जैसा बन जाता है। आप इसे नींबू पानी, गुलाब शरबत या ठंडे दूध में मिलाकर पी सकते हैं। कुछ लोग इसे फल और दही के साथ स्मूदी बनाकर भी खाते हैं, जो गर्मी के लिए एक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है। अगर आप चाहें तो इसे खीर या मिठाइयों में भी डाल सकते हैं। रोजाना एक से दो चम्मच भीगे हुए गोंद कतीरा का सेवन गर्मियों में शरीर के लिए अमृत समान है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article