हेल्थ

Basant Panchami Prasad: सरस्वती पूजा के प्रसाद में छिपी है सेहत की कुंजी, जानें सभी फायदे

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 24, 2023, 02:26 PM IST

Basant Panchami Prasad: बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा के तौर पर भी जाना जाता है। इस साल सरस्वती पूजा 26 जनवरी को है। सरस्वती पूजा पर प्रसाद भी बनाया जाता है। सरस्वती पूजा के प्रसाद में केला, सेब, बेर, गाजर, अंगूर, अमरूद जरूर होता है। साथ ही सरस्वती पूजा का प्रसाद सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

Image

Basant Panchami Prasad

Photo : iStock

Basant Panchami Prasad: बसंत पचंमी (Basant Panchami ) के त्योहार को हिंदू लोग बड़े धूमधाम से मनाते हैं। हिंदू कैलेंडर के हिसाब से माघ महीने के पांचवें दिन में बसंत पंचमी बनाई जाती है। बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा (Saraswati Puja) के तौर पर भी जाना जाता है। इस साल सरस्वती पूजा 26 जनवरी को है।

वहीं सरस्वती पूजा पर प्रसाद (Saraswati Puja Prasad) भी बनाया जाता है। सरस्वती पूजा के प्रसाद में केला, सेब, बेर, गाजर, अंगूर, अमरूद जरूर शामिल होता है। साथ ही सरस्वती पूजा का प्रसाद सेहत (Health) के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में आज हम आपको सरस्वती पूजा के प्रसाद में शामिल चीजों के फायदे के बारे में बता रहे हैं।

सरस्वती पूजा के प्रसाद में छिपी है सेहत की कुंजी

केला

सरस्वती पूजा के प्रसाद में शामिल केले में विटामिन बी6 पाया जाता है, जिससे आपकी याददाश्त तेज होती है। इसके अलावा केला पाचन, हार्ट हेल्थ और वजन को कंट्रोल रखने में सहायक माने जाते हैं।

सेब

सरस्वती पूजा के प्रसाद में शामिल सेब दिल हेल्दी रखन के साथ ही वजन को कंट्रोल भी करता है। इसके साथ ही सेब इम्युनिटी बढ़ाने का काम भी करता है। सेब खाने से नजर भी तेज होती है।

बेर

सरस्वती पूजा के प्रसाद में शामिल बेर खान से हड्डियां मजबूत रहती हैं। कैंसर की रोकथाम के लिए भी बेर काफी फायदेमंद है। पाचन तंत्र, कब्ज और वजन कम करने के लिए बेर जरूर खाना चाहिए।

गाजर

सरस्वती पूजा के प्रसाद में शामिल गाजर डाइजेशन पावर को बहतर बनाता है। इसके अलावा हार्ट को फिट बनाने के अलावा स्किन को भी सही रखता है। साथ ही गाजर आंखों की रोशनी को भी बढ़ाता है।

अंगूर

सरस्वती पूजा के प्रसाद में शामिल अंगूर डायबिटीज और हाई ब्लड शुगर से बचाव करता है। साथ ही अंगूर से स्किन और बालों को काफी लाभ पहुंचता है। इसके अलावा अंगूर से वजन भी कम होता है।

अमरूद

सरस्वती पूजा के प्रसाद में शामिल अमरूद डायबिटीज से बचाता है। साथ ही वजन कम करने में काफी मददगार है। इसके अलावा अमरूद पेट दर्द में फायदा पहुंचाता है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article