अध्यात्म

बसंत पंचमी 2023 पर बनेगा दुर्लभ संयोग, Student करें ये उपाय मां सरस्वती का मिलेगा आशीर्वाद

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 23, 2023, 04:44 PM IST

Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी के पर्व को सरस्वती पूजा (Saraswati Puja) और वसंत पंचमी (Vasant Panchami) के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से व्यक्ति को ज्ञान की प्राप्ति होती है।

Image

बसंत पंचमी 2023 पर इन उपायों से मां सरस्वती की बरसेगी कृपा

बसंत पंचमी हिंदू धर्म का एक लोकप्रिय त्योहार है। जो हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। ये पर्व बसंत ऋतु के आने का सूचक होता है। इस दिन कला और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा होती है। जिस वजह से इस पर्व को सरस्वती पूजा (Saraswati Puja) के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति इस दिन सच्चे मन और पूरी निष्ठा से मां की अराधना करता है उसे सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस बार ये पर्व 26 जनवरी को मनाया जाएगा। जानिए इस दिन किन उपायों से पढ़ाई लिखाई में मिलेगी सफलता।

बसंत पंचमी तिथि और मुहूर्त (Basant Panchami 2023 Date And Muhurat)

इस साल बसंत पंचमी का पर्व 26 जनवरी दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 12 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक होगा।

बसंत पंचमी 2023 पर बन रहे दुर्लभ योग

इस बसंत पंचमी 4 दुर्लभ योगों का निर्माण हो रहा है। इन शुभ योगों के दौरान देवी सरस्वती की पूजा अति फलदायी साबित होगी और ऐसा करने से देवी भी प्रसन्न होंगी। इस दिन शिव योग, सिद्ध योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहे हैं। इन योगों में कोई भी कार्य करने से सफलता प्राप्त होती है।

बसंत पंचमी पर करें ये उपाय (Basant Panchami Upay)

-बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े धारण करें।

-इस दिन माता सरस्वती को बेसन के लड्डू, सोन पापड़ी, खीर आदि प्रसाद चढ़ाएं। ये सभी मिठाइयां पीले रंग की होनी चाहिए क्योंकि देवी सरस्वती को पीला रंग बेहद पसंद है।

-सरस्वती माता को इस दिन पीले रंग के फूल जरूर अर्पित करें।

-पढ़ने वाले बच्चे इस दिन कॉपी, पुस्तक आदि की पूजा करें।

-अगर आप संगीतकार, नृतक या किसी अन्य कला से जुड़े हैं तो इस दिन अपने उपकरणों की पूजा जरूर करें।

-इस दिन जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, पुस्तकें आदि वस्तुएं जरूर दान करें।

लवीना शर्मा
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article