Is Basant Panchami Good For Marriage: पूरे देश में हिंदू हर साल बसंत पंचमी (Basant Panchami) का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा भी कहा जाता है। बसंत पंचमी वसंत के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है और ये माघ महीने के पांचवें दिन मनाया जाता है। इस साल बसंत पंचमी 26 जनवरी यानी गुरुवार के दिन पड़ रही है।
बसंत पंचमी पर पीले फूल, गुलाब, जल का प्रसाद, धूप, दीप और अन्य वस्तुएं चढ़ाए जाते हैं। साथ ही पीले रंग के व्यंजन, पीले मीठे चावल और पीले हलवे को पारंपरिक रूप से सरस्वती देवी को भेंट किया जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि बसंत पंचमी सर्दियों के बाद गर्म और भरपूर वसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है। साथ ही किसान प्रकृति के रंग और चमक में ताजा फसल काटते हैं।
बसंत पंचमी का दिन विवाह के लिए शुभ है और इस दिन को विवाह के लिए काफी उत्तम माना गया है। इस दिन आप किसी भी समय शादी कर सकते हैं। वहीं जिन लोगों की शादी में किसी तरह की अड़चन आ रही है, वह भी इस दिन शादी कर सभी तरह की अड़चन को दूर सकते हैं। विवाह के अलावा किसी भी प्रकार का मांगलिक काम, सगाई या फिर रिश्ता पक्का करना शुभ माना गया है। बसंत पंचमी के दिन अबूझ मुहूर्त भी होता है।
बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 12 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक होगा। जो व्यक्ति इस दिन सच्चे मन और पूरी निष्ठा से देवी सरस्वती की अराधना करता है, उसे सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
