Ayurvedic Drink For Period Pain Relief In Hindi: पीरियड के दिनों में कई महिलाओं को तेज दर्द, ऐंठन, पेट फूलना और मूड स्विंग जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दवाई लेना हर बार सही विकल्प नहीं होता, खासकर जब नेचुरल तरीके से आपको इससे राहत मिल सकती हो। आयुर्वेदिक डॉक्टर और हेल्थ इन्फ्लुएंसर डॉ. दिक्षा भवसार के अनुसार, एक खास हर्बल ड्रिंक पीरियड के दर्द, ऐंठन और हार्मोनल असंतुलन से लड़ने में बेहद असरदार है। इसमें ऐसे औषधीय मसाले और फूल शामिल हैं जो सदियों से महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल होते आ रहे हैं।
पीरियड कम करने वाली आयुर्वेदिक ड्रिंक के फायदे - Period Pain Relief Ayurvedic Drink Benefits In HIndi
दर्द और ऐंठन को कम करने वाली ड्रिंक
डॉ. दिक्षा भवसार की इस रेसिपी में मौजूद हल्दी और अदरक शरीर में सूजन को कम करते हैं और प्राकृतिक दर्द निवारक का काम करते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन और अदरक की गर्म तासीर गर्भाशय की मांसपेशियों को आराम देती है, जिससे ऐंठन कम होती है।
ब्लीडिंग को नॉर्मल करने में मदद
मेथी के बीज एस्ट्रोजन लेवल को संतुलित रखते हैं, जिससे ब्लीडिंग न तो बहुत ज्यादा होती है और न ही बहुत कम। सौंफ और धनिया के बीज हार्मोन फ्लो को सपोर्ट करते हैं, जिससे पीरियड साइकिल नॉर्मल रहती है।
पेट फूलना और गैस से राहत
अजवाइन और जीरा पाचन को दुरुस्त करते हैं और पेट में बनने वाली गैस को कम करते हैं। इससे ब्लोटिंग, भारीपन और असहजता दूर होती है।
सूजन और थकान में कमी
काली मिर्च हल्दी के पोषक तत्वों को शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करती है, जबकि धनिया शरीर में पानी की रिटेंशन को कम करके सूजन घटाता है।
मूड स्विंग और चिड़चिड़ापन कम करना
गुलाब की सूखी पंखुड़ियां शरीर को ठंडक देती हैं और मन को शांत करती हैं। ये पीरियड के दौरान मूड स्विंग और चिड़चिड़ेपन को कम करने में सहायक हैं।
पीरियड प्रोबलम्स के लिए आयुर्वेदिक ड्रिंक बनाने का आसान तरीका - Ayurvedic Drink For Period Pain Relief Recipe In In hindi
इस आयुर्वेदिक ड्रिंक को बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए बस धनिया, सौंफ, जीरा, मेथी, हल्दी, अदरक, काली मिर्च, अजवाइन और गुलाब की पंखुड़ियों को पानी में डालकर 5–7 मिनट उबालें। हल्का ठंडा होने पर इसे छान लें और धीरे-धीरे पीएं।
अगर आप पीरियड के दिनों में दर्द, ऐंठन, ब्लोटिंग और मूड स्विंग जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं, तो डॉ. दिक्षा भवसार की बताई यह आयुर्वेदिक ड्रिंक एक सुरक्षित और असरदार घरेलू उपाय है। यह न केवल आपके पीरियड को आसान बनाएगी बल्कि लंबे समय में हार्मोनल स्वास्थ्य भी बेहतर करेगी।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
