Vitamin D: विटामिन डी की है कमी? सनबाथ के साथ- साथ खाएं ये फूड्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2022, 06:43 AM IST

Vitamin D: स्वस्थ शरीर के लिए सभी पोषक तत्व जरूरी होते हैं, जिनमें से एक है विटामिन डी। विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती है। ऐसे में आप विटामिन डी की पूर्ति के लिए सनबाथ के साथ-साथ दूध पिया जा सकता है, साथ ही मशरूम की सब्जी का सेवन भी किया जा सकता है।

Vitamin D: विटामिन डी की है कमी? सनबाथ के साथ- साथ खाएं ये फूड्स

Vitamin D: स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक और संतुलित खाने की जरूरत होती है, जिसमें सभी पोषक तत्व शामिल हो। शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से विटामिन डी भी एक जरूरी पोषक तत्व होता है। यदि शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए, तो इससे हड्डियां कमजोर होने लगती है। जिन लोगों में विटामिन डी की कमी होती है उन्हें इंफेक्शन होने का अधिक चांस होते हैं। इसके साथ ही यदि शरीर में विटामिन डी की कमी हो, तो इससे इम्यूनिटी भी कम होने लगती है। ऐसे में आप सनबाथ के साथ-साथ आहार में भी ऐसी चीजों को शामिल कर सकते हैं, जो विटामिन डी से भरपूर हो। तो चलिए जानते हैं कि विटामिन डी की पूर्ति के लिए क्या किया जा सकता है।

विटामिन डी की पूर्ति के लिए खाएं ये चीजें, लें सनबाथ

सनबाथ लिया जा सकता है

विदेशों में विटामिन डी की प्राप्ति के लिए सनबाथ लेने का बहुत चलन है। दरअसल, सूर्य की रोशनी के संपर्क में आने के बाद ये कोलेस्ट्रॉल से विटामिन डी बनाती है। दरअसल, जब सूरज की यूवी किरणे कोलेस्ट्रॉल से टकराती हैं, तो इससे बॉडी में विटामिन डी बनने लगता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो यदि सप्ताह में एक बार सनबाथ लिया जाए, तो इससे विटामिन डी की पूर्ति बहुत जल्दी होती है।

सीफूड है विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत

जिन लोगों में विटामिन डी की कमी होती है, वो लोग सीफूड जैसे फैटी फिश खा सकते हैं। दरअसल, सीफूड कई तरह का होता है, जिनमें विटामिन डी भी अलग-अलग मात्रा में ही होता है। वैसे, विटामिन डी और फाइबर के लिए फैटी फिश सबसे अधिक खाई जाती है। इसमें फैटी एसिड भी भरपूर होता है।

मशरूम की सब्जी

विटामिन डी के लिए मशरूम भी बहुत अच्छा स्त्रोत है। दरअसल, विटामिन डी एकमात्र ऐसा वेजिटेरियन फूड आइटम है, जिसमें काफी मात्रा में विटामिन डी होता है। मशरूम यूवी किरणों के संपर्क में आकर खुद भी विटामिन डी बना सकता है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article