Morning Health Tips: रात भर बादाम के साथ भिगो दें चने, सुबह खाली पेट खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 06:59 AM IST

Morning Health Tips: भीगे चने व बादाम का सुबह खाली पेट सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसका सेवन डायबिटीज व हार्ट से संबंधित बीमारियों के लिए फायदेमंद है। इसके साथ ही वजन कम करने में मदद करता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाता है।

Morning Health Tips: रात भर बादाम के साथ भिगो दें चने, सुबह खाली पेट खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Benefits Of Eating Soaked Gram And Almonds: कहते हैं सुबह का नाश्ता प्रोटीन व पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए, ताकि पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनी रहे। ऐसे में लोग सुबह के नाश्ते में ऐसी चीजों को शामिल करना पसंद करते हैं जिसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाया जाता है। इन्हीं में से एक चीज बादाम है। कुछ लोग रात में बादाम भिगोकर सुबह उसका सेवन करते हैं। बादाम का सेवन सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। भीगे बादाम खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत बना रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं से निजात दिलाता है। बादाम कई पोषक तत्वों का बेहतर स्रोत है। वहीं काले चनों में भी बादाम जैसे पोषक तत्व शामिल होते हैं। इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम का अच्छा स्रोत होता है, जो शुगर कंट्रोल से लेकर हार्ट तक की कई समस्याओं में फायदा पहुंचाता है। आइए जानते हैं सुबह भीगे चने और बादाम खाने के फायदे।

शुगर लेवल को करता है कंट्रोल

डायबिटीज मरीजों को सुबह खाली पेट भीगे चने व बादाम का सेवन जरूर करना चाहिए। यह शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। चने व बादाम में मैग्नीशियम पाया जाता है जो, डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान साबित हो सकता है।

बढ़ाता है इम्यूनिटी

इसके अलावा चने व बादाम में विटामिन, मिनरल्स और फास्फोरस पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में लाभदायक होते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से शरीर को कई बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।

वजन कम करने में मिलती है मदद

अगर आप वजन कम करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अपने डाइट प्लान में भीगे चने व बादाम जरूर शामिल करें। इनमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article