Nose Bleeding In Summer: नकसीर की समस्या से पाना चाहते हैं छुटकारा तो सूंघ लें ये मिट्टी, तुरंत मिलेगा छुटकारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2022, 02:44 PM IST

Home Remedies For Nakseer: गर्मियों में नाक से खून बहने की समस्या आम होती है। इसे नकसीर कहा जाता है। यह समस्या गर्मियों में ज्यादा होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को किया जा सकता है।

Nose Bleeding In Summer: नकसीर की समस्या से पाना चाहते हैं छुटकारा तो सूंघ लें ये मिट्टी, तुरंत मिलेगा छुटकारा
Photo Credit: Instagram

Nose Bleeding Problem During Summer: गर्मियों में नकसीर यानी नाक से खून बहने की समस्या आम है। बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप की वजह से यह समस्या हो जाती है। ज्यादातर लोगों को नाक से खून बहने की समस्या होती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे गर्मियों में मांस अंडे का ज्यादा सेवन करना। इसके अलावा ज्यादा गर्मी या कई बार तेज मिर्च मसालों का सेवन करने से नाक से खून की समस्या हो जाती है। नकसीर में नाक के अंदर बहुत ही छूटी छोटी रक्त वाहिकाएं होती है। जब यह फूल जाती है तो नाक से खून आना शुरू हो जाता है, लेकिन बार-बार नाक से खून आने पर स्वास्थ्य में भी फर्क पड़ता है। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी होती है। इससे पहले कुछ उपाय भी किया जा सकता है। कुछ घरेलू उपायों से नकसीर की समस्या को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में...

ठंडे पानी से धो लेना चाहिए सिर

अगर नाक से खून आने की समस्या हो रही है तो ऐसे में तुरंत ठंडे पानी से सिर को धो लेना चाहिए और व्यक्ति को सिर ऊपर करके लेट जाना चाहिए। इससे नाक से खून आना बंद हो जाएगा।

पीली गीली मिट्टी सूंघे

इसके अलावा अगर नकसीर की समस्या बार-बार होती है, तो ऐसे में पीली गीली मिट्टी सूंघे। पीली गीली मिट्टी सूंघने से नकसीर आना बंद हो जाती है। इसके लिए कहीं घर के आस-पास से पीली मिट्टी ले लें और इसे एक रुमाल में बांध लें। फिर इसे रोज सूंघे। ऐसा करने से यह समस्या दूर हो जाती है।

प्याज का टुकड़ा सूंघे

प्याज का टुकड़ा भी नकसीर होने पर आपको तुरंत आराम देगा। इसके लिए एक टुकड़ा प्याज का काट लें और उसे पूरी तरह छील लें और अब इस टुकड़े को अपनी नाक के नीचे रख कर सूंघते रहे। कुछ मिनटों में आपकी नाक से खून बहना रुक जाएगा।

धनिया की पत्ती भी है कारगर

धनिया की पत्ती भी नाक से खून रोकने में कारगर उपाय हैं। इसके लिए आपको धनिया की पत्ती पीस लेना है और उसे नाक के नीचे रख लें। कुछ पतियों को माथे पर रख लें। ऐसा करने से नकसीर की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article