Stomach Worms: क्यों होते हैं पेट में कीड़े, जानें लक्षण और अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा छुटकारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2022, 11:41 AM IST

Home Remedies For Stomach Worms: पेट में कीड़े होने की समस्या आम है। मुख्य रूप से यह समस्या बच्चों में ज्यादा होती है, लेकिन बड़ी उम्र के लोगों में भी पेट में कीड़े होने की समस्या होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है।

Stomach Worms: क्यों होते हैं पेट में कीड़े, जानें लक्षण और अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा छुटकारा
Photo Credit: Instagram

Symptoms of Stomach Worms: बच्चे हों या बड़े आजकल पेट में कीड़े होने की समस्या लोगों में आम है। बच्चों में यह समस्या मिट्टी खाने की वजह से, ज्यादा मीठा खाने से या हाइजीन की कमी के कारण हो जाती हैं। जबकि बड़ों में यह समस्या खराब दिनचर्या, ज्यादा बाहर का खाना खाने की वजह से हो जाती हैं। पेट में कीड़े होने की समस्या बच्चों को ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। इसकी वजह से बच्चों का विकास रुक जाता है और शरीर में सारे न्यूट्रीशन धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। पेट में कीड़े होने के लक्षण का जल्दी पता नहीं चल पाता है। आइए जानते हैं पेट में कीड़े होने के क्या लक्षण होते हैं व इसके घरेलू उपाय क्या हैं।

पेट में कीड़े के ये हैं लक्षण

- पेट में कीड़े होने पर सोते समय मुंह से लार टपकती है। सके अलावा चेहरे पर रौनक कम होने लगती है और त्वचा मुरझाई सी लगती है।

- इसके अलावा पेट में कीड़े होने पर होंठो के दोनों तरफ सफेदी बढ़ जाती है और होंठो के दोनों साइड रूखापन होने लगता है। यहां भी एक लक्षण है।

घरेलू उपाय-

हाइजीन का रखें ध्यान

पेट की कीड़े से बचने के लिए सबसे जरूरी होता है हाइजीन का ध्यान रखना। इसके लिए खाना खाने से पहले अच्छे से हाथ धो लेना चाहिए और बार-बार उंगलियों को मुंह के अंदर नहीं डालना चाहिए।

अजवाइन का सुबह करें सेवन

इसके अलावा पेट में कीड़े होने पर चार से पांच दिनों तक सुबह उठकर रोजाना आधा चम्मच अजवाइन पानी के साथ निगल लें। यह काम सुबह उठकर करना है। इसके अलावा मीठे से परहेज भी करना जरूरी है।

भूने हुए चीरा को गुड़ के साथ खाएं

इसके अलावा जीरा को तवे में भून लें और जब यह ठंडा हो जाए तो इसे आधा चम्मच गुड़ के साथ खा लें। आप भुने हुए जीरे को पीसकर भी गुड़ के साथ खा सकते हैं। ऐसा चार से पांच दिनों तक करना है।

खाली पेट खाएं नीम के पत्ते

इसके अलावा नीम के पत्ते खाने से भी पेट के कीड़े मर जाते हैं। इसके लिए आपको रोज सुबह खाली पेट नीम के दो पत्ते पानी के साथ अटक लेना है। नीम के पत्ते पेट में कीड़े को मारने के लिए कारगर उपाय हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article