Control Diabetes: शुगर लेवल बढ़ रहा है तो इन चीजों का रखें खास ख्याल, वर्ना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 06:18 AM IST

Diabetes Problem: डायबिटीज की समस्या में शुगर लेवल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आप कुछ तरीकों और कुछ चीजों को ध्यान रख इस समस्या से राहत पा सकते हैं। 

Control Diabetes: शुगर लेवल बढ़ रहा है तो इन चीजों का रखें खास ख्याल, वर्ना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

How to Control Diabetes: आजकल के समय में खान-पान की खराब आदतें और बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से डायबिटीज की समस्या आम हो गई है। डायबिटीज की समस्या एक ऐसी समस्या है, जिसका कोई सटीक इलाज नहीं है। ऐसे में ब्लड शुगर लेवल का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। यदि कुछ भी उल्टा सीधा खा लिया जाए, तो इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है, जो आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स और चीजों के बारे में, जिन्हें ध्यान में रखकर आप शुगर लेवल को बढ़ने से रोक सकते हैं, तो चलिए जानते हैं इनके बारे में-

सही समय पर खाएं खाना

डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान पर और खान-पान की समय पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे में आपको सही समय पर नाश्ता, लंच और डिनर करना चाहिए। दरअसल, ज्यादा समय तक खाली पेट रहने से शुगर लेवल बढ़ सकता है, साथ ही आपको चक्कर आने की समस्या भी हो सकती है।

खूब पिएं पानी 

हेल्दी रहने के लिए और डायबिटीज से राहत के लिए खूब पानी पिया जाना चाहिए। इससे शरीर के टॉक्सिन्स तो बाहर निकलते ही हैं, साथ ही शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है। दरअसल, शरीर में पानी की कम मात्रा होने से शुगर लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में दिन भर में कम से कम 7-8 गिलास पानी पिया जाना चाहिए।

एक्सरसाइज करें

अगर स्वस्थ रहना है, तो उसके लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज की जानी चाहिए। एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन, मेटाबॉलिज्म और शारीरिक क्रियाएं सुचारू रूप से काम करती हैं, जिससे शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है।

आराम करना भी है जरूरी

कई बार ज्यादा काम करने से स्ट्रेस लेवल बढ़ जाता है, जो सेहते के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में आपको चाहिए कि आप यदि ऑफिस में भी काम करते हैं, तो काम के ब्रेक लें और आराम करें।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article