Holi Health Tips For Diabetics: होली पर डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं मिठाई, बस इन खास बातों का रखें ख्याल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2022, 08:19 PM IST

Holi 2022 For Diabetes Patient : रंगों और पकवानों से भरी होली में खुशियां मनाने का हक सभी को है। अगर आप डायबिटीज से ग्रसित हैं, तो कुछ सिंपल टिप्स फॉलो करके होली पर मीठा खाकर खुशी के साथ इस त्योहार को मना सकते हैं। जानें कैसे।

Holi Health Tips For Diabetics: होली पर डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं मिठाई, बस इन खास बातों का रखें ख्याल

Sugarfree Holi 2022  : होली का त्यौहार खुशियों और रंगों से भरा होता है। इस दिन घर में कई तरह-तरह के पकवान और मिठाईयां बनी होती है, जिसका लुत्फ उठाकर खुशियों को दोगुना किया जाता है। ऐसे में डायबिटीज जैसी बीमारियों से ग्रसित लोग होली या फिर त्यौहार अच्छे से नहीं मना पाते हैं। क्योंकि वे मिठाइयों का पकवानों का लुत्फ उठा नहीं सकते हैं। ऐसे में उनकी खुशियां दर्द में बदल जाती हैं। लेकिन अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो परेशान  न हों। कुछ सिंपल टिप्स अपनाकर आप होली में अपनी खुशियों को दोगुना कर सकते हैं। बस इसके साथ-साथ आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।

डायबिटीज मरीज कैसे मनाएं होली?

मिठाई और डायबिटीज - अगर आप दूसरों की तरह होली के मौके पर मिठाईयां नहीं खा पा रहे हैं, तो परेशान न हों। होली के मौके पर आप भी गुजिया का लुत्फ उठा सकते हैं। बस इसके लिए आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। जैसे अगर आप 1 गुजिया खा रहे हैं, तो कोशिश कीजिए कि इतनी ही मात्रा में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट आपको कट करनी है। उदाहरण के लिए 1 गुजिया के बदलते आप होली के दिन 1 रोटी या फिर कोई अन्य चीजें गुजिया के बराबर कम कर सकते हैं। इससे डायबिटीज में शुगर लेवल नहीं बढ़ेगा और आप गुजिया का लुत्फ उठा सकते हैं।

ड्राईफ्रूट वाली मिठाई खाए - डायबिटीज रोगियों को अपने डाइठ में मीठा न खाने की सलाह दी जाती है।  लेकिन आप इस समस्या से ग्रसित होने के बावजूद ड्राईफ्रूट्स बनी कुछ मिठाइयों का सेवन कर सकते हैं। जैसे पिस्ता की मिठाइयां, खजूर से बनी मिठाइयां इत्यादि। हालांकि, ध्यान रखें कि यह मिठाइयां शुगर फ्री होनी चाहिए।

पेय पदार्थों का करें सेवन - डायबिटीज में न सिर्फ खाने के प्रति सतर्कता बरतने की जरूरत होती है, बल्कि इस दौरान पीने वाली चीजों पर भी आपको ध्यान देने की आवश्यकता होती है। होली के मौके पर तरह-तरह के ड्रिंक्स तैयार होते हैं। इन मीठे ड्रिंक्स का सेवन डायबिटीज रोगी को न करने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी होली पर ड्रिंक्स पीना चाहते हैं, तो इस मौके पर अपने लिए नमकीन लस्सी, छाछ, जलजीरा जैसी चीजें बनाएं। जिसमें चीनी न के बराबर हो। इससे आपका शरीर स्वस्थ भी रहेगा और आप होली का लुत्फ भी अच्छे से उठा सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article