Iron Rich Foods : शरीर में आयरन की कमी होने पर कई तरह की परेशानी होने लगती है। इसके कारण थकान, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता, घबराहट, चक्कर आना इत्यादि समस्या हो सकती है। शरीर में आयरन की कमी किसी भी उम्र में हो सकती है। हालांकि, गर्भवती महिलाओं के लिए शरीर में आयरन की पूर्ति होना जरूरी है। क्योंकि यह गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए बहुत ही जरूरी है। साथ ही इसकी वजह से एनीमिया की शिकायत हो सकती है। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो खाद्य पदार्थों की मदद से आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं। जी हां, शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए किसी सप्लीमेंट्स की आवश्यकता नहीं होती है, अगर आप सही डाइट फॉलो करते हैं। हमारे आसपास कई ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल हैं, जिसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है।
आयरन की कमी दूर करें ये चीजें
पालक - शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए पालक का सेवन किया जा सकता है। पालक में भरपूर रूप से आयरन होता है, जो हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा पालक में कई अन्य पोषक तत्व जैसे- सोडियम, कैल्शियम, क्लोरीन, फास्फोरस, प्रोटीन जैसे कई अन्य विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं। इससे काफी लाभ हो सकता है।
चुकंदर है लाभकारी - आयरन की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर का सेवन किया जा सकता है। चुकंदर खाने से हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है, जिससे शरीर में खून की कमी दूर हो सकती है।
फल और सब्जियां - शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए फल और सब्जियों का सेवन आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है। खासतौर पर हरे रंग की साग-सब्जियों में आयरन भरपूर रूप से होता है। इसके अलावा लाल रंग की फल और सब्जियां भी आयरन से भरपूर होती हैं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

