Benefits of Bakuchi: आयुर्वेदिक गुणों से भरा है बावची, जानें इसके फायदे और नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2022, 06:31 AM IST

Benefits of Bakuchi: बाकुची यानि कि बावची एक ऐसा आयुर्वेदिक पौधा है, जिसके पत्ते, फल, फूल, जड़ और बीज सभी औषधीय गुणों से भरपूर है। बाकुची के सेवन से त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने, एनीमिया और पाचन को मजबूत करने में मदद मिलती है। हालांकि, इसका अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है।

Benefits of Bakuchi: आयुर्वेदिक गुणों से भरा है बावची, जानें इसके फायदे और नुकसान

Benefits of Bakuchi: बावची एक आयुर्वेदिक औषधि है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। बावची का नाम शायद ही आपने सुना होगा, इसे बाकुची भी कहती है। ये आयुर्वेद और चीनी दवाओं में सदियों से इस्तेमाल होता आ रहा है। दिखने में बावची के पत्ते ग्वार जैसे होते हैं, लेकिन ये आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है। बावची के इस्तेमाल से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलता है। बावची का इस्तेमाल खासकर त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने और रक्त विकारों को ठीक करने के लिए किया जाता है। तो चलिए जानते हैं बावची के गुण, फायदों और अधिक इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में-

बावची के औषधीय गुण

बावची औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें कीमो-प्रोटेक्टिव, एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटीऑक्‍सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल, साइटोटोक्सिक और एंटी-बैक्‍टीरियल जैसे कई गुण पाए जाते हैं। बावची के पौधे के पत्ते, जड़, फल, फूल और बीज सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, लेकिन ज्यादातर समस्याओं को दूर करने के लिए इसके बीज का इस्तेमाल किया जाता है।

बावची के फायदे

  • बावची के बीज का तेल कामोत्तेजक टॉनिक के रूप में काम करता है।
  • बावची के सेवन से ताकत, शक्ति और इम्यूनिटी पॉवर मजबूत होती है।
  • दिमाग को तेज करने में भी मददगार होता है बावची।
  • पाचन को मजबूत कर एनोरेक्सिया को करे दूर।
  • बावची के फल के सेवन से बवासीर, एनीमिया से मिलती है राहत।
  • नपुंसकता और पीरियड्स की समस्याओं से निजात दिलाने में भी लाभदायक।

बावची के नुकसान

  • बावची के अधिक सेवन से मुंह में छाले या त्वचा पर जलन हो जाती है।
  • बावची के ज्यादा सेवन से उल्टी-जी मिचलाना की समस्या भी हो सकती है।
  • सेंसेटिव स्किन वालों के लिए हानिकारक है बावची का पाउडर।
  • लीवर की समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए भी हानिकारक होता है बावची का इस्तेमाल।
  • इसके अधिक सेवन से पित्त के बढ़ने की भी शिकायत हो सकती है।
  • बावची एक असरदार आयुर्वेदिक दवा है। इसलिए इसका इस्तेमाल डॉक्टर के परामर्श पर ही करना चाहिए।

बावची स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। हालांकि, इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article