Tea Side Effects: आप भी हैं चाय के 'जबरा फैन', तो जरा रुककर पहले पढ़ लीजिए ये खबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2022, 11:14 AM IST

Tea Side Effects: चाय सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पेय है। चाय के बिना कुछ लोगों की सुबह तक नहीं होती। मौका चाहे कुछ भी हो, लोग चाय पीने का सिर्फ बहाना ढूंढते हैं। घर पर किसी के भी आने पर उन्हें चाय पिलाना एक कल्चर बन गया है। ऐसे में कुछ लोग दिन में 7-8 कप चाय पी लेते हैं, जो सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है।

Tea Side Effects: आप भी हैं चाय के 'जबरा फैन', तो जरा रुककर पहले पढ़ लीजिए ये खबर

Tea Side Effects: 'चाय' सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। ये कुछ लोगों के लिए सुकून है, तो कुछ के लिए लाइफलाइन। कुछ लोगों की तो चाय के बिना सुबह ही नहीं होती। बात चाहे रूठे दोस्त को मनाने की हो या फिर किसी खास विषय पर चर्चा की, चाय के साथ हर बात बन जाती है। ऐसे में हर किसी को चाय की चुस्कियां लेना पसंद होती है। चाय की दीवानगी ही कुछ ऐसी है कि लोग एक दिन में 7-8 कप चाय पी लेते हैं, लेकिन चाय का ज्यादा सेवन सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं चाय से होने वाले नुकसान के बारे में और साथ ही ये भी कि दिन में कितने कप चाय पीना सेहत के लिए ठीक होता है, तो चलिए जानते हैं-

चाय पीने के नुकसान

कितने कप चाय पीना है ठीक

डॉक्टर्स और न्‍यूट्रीशनिस्‍ट के अनुसार, एक दिन में 3-4 कप चाय पीना नॉर्मल है और ठीक भी। इससे सेहत को ज्यादा नुकसान नहीं होता बशर्ते इसके अलावा हेल्दी डाइट ली जाए तो। वहीं, 4 कप से ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकती है।

इन लोगों को करना चाहिए चाय से परहेज

जिन लोगों को कैफीन से एलर्जी होती है, उन्हें चाय के सेवन से परहेज करना चाहिए। क्योंकि चाय में कैफीन की मात्रा अधिक होती है, जो एलर्जी की समस्या को बढ़ा सकती है। वहीं, जो लोग अनिद्रा, एसिडिटी, डिजीनेस और नर्वसनेस से जूझ रहे होते हैं, उन्हें भी चाय का सेवन नहीं करना चाहिए।

ज्यादा चाय पीने के नुकसान

यदि चाय का नियमित रूप से अधिक सेवन किया जाता है, तो ये सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। चाय के ज्यादा सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। इसके अलावा चाय के सेवन से हड्डियां भी कमजोर हो जाती है, जिससे गठिया की समस्या हो जाती है। इसके अलावा चाय के ज्यादा सेवन से गैस बनने और आंत संबंधी परेशानी भी हो सकती हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article