Food eating tips: खाना खाने के भी कुछ नियम है जनाब, इन्हें फॉलो करेंगे तो 100 परसेंट मिलेगा रिजल्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2022, 07:58 AM IST

Food eating tips: आज कल की भागदौड़ वाली जिंदगी में हम खाना खाने का वक़्त तो निकाल लेते है। लेकिन खाना खाने का तरीका भूलते जा रहें हैं।। ऐसे में खाने का मेक्सिमम फायदा उठाने के लिए कुछ आसान टिप्स फॉलो कर हेल्दी रहा जा सकता है।

Food eating tips: खाना खाने के भी कुछ नियम है जनाब, इन्हें फॉलो करेंगे तो 100 परसेंट मिलेगा रिजल्ट

Food eating tips: 5 ऐसे टिप्स जिनकी मदद से खाना खाने के ज्यादा से ज्यादा फायदे हो सकते है। इन टिप्स को फॉलो करने के बाद गैस, एसिडिटी या बलोटिंग की समस्या नहीं होगी। साथ ही खाना खाने के बाद नींद की झपकी लेने का भी मन नहीं करेगा। यानी आप आलसी नहीं बल्कि एक्टिव महसूस करेंगे। खाने की ओवरइटिंग नहीं करेंगे जिससे वजन भी नहीं बढ़ेगा। मतलब खाना खाने से संबंधित आपके सभी समस्याओं का सॉल्युशन हो सकता है बस इन आसान से टिप्स को फॉलो करने से।

खाना खाने के बेहतर टिप्स-

पानी पीना
खाना खाने से आधा घंटा पहले एक गिलास पानी पिएं। ऐसा करने से ओवरईटिंग करने से बचेंगे साथ ही पानी पीने से मुंह के अंदर बना बैक्टीरिया लाइन भी फ्लशऑउट हो जाता है। इसका फायदा यह होता है कि हम न्यूट्रिएंट्स को ज्यादा अच्छे से पचा पाते हैं। ध्यान रखें खाना खाने से तुरंत पहले पानी न पिएं।

प्रार्थना करना
खाना खाने से पहले 2 मिनट के लिए प्रार्थना (प्रे) करें। ऐसा करने से ध्यान सांसो की तरफ जाता है जिससे बल्ड प्रेशर रेगुलराइज होता है और फिर खाने का डाइजेशन व ऑब्जर्वेशन ज्यादा अच्छे से हो पाता है।

प्लेटिंग या सर्विंग
अपनी भूख के हिसाब से एक बार में ही अपनी प्लेट में खाना लेने की कोशिश करें। इसका फायदा यह होगा कि ओवरईटिंग करने से बचेंगे, और वजन कम करने में भी मदद मिलेगी।

सलाद
बहुत तेज भूख लगी हो तो ऐसे में मुख्य खाना खाने से पहले एक प्लेट सलाद खाएं। ऐसा करने से शरीर को सब्जियां का बेहतर प्रोटीन व फाइबर वाला लाभ मिलेगा और ओवरईटिंग से भी बचेंगें।

संतुलित प्लेट
अपने प्लेट को संतुलित डाइट वाला बनाने के लिए प्लेट को 4 हिस्सों में बांट लें –
-  पहले हिस्से में रोटी और चावल रखें।
-  दुसरे हिस्से में प्रोटीन यानी पनीर, सोया, दाल और चिकन शामिल करें।
-  तीसरे हिस्से में पकी हुई सब्जियां यानी मिक्स वेज, सॉटेड वेज और तली हुई सब्जियां शामिल करें।
-  कच्ची सब्जियों के रूप में अपनी प्लेट में सलाद जरूर शामिल करें और खाएं।




​इसके अलावा घर की बनी चटनी, आचार, दूध, दही और छाछ भी ले सकते हैं। खाना खाने के ये 5 आसान टिप्स है। जिन्हें आप आसानी से अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अपना सकते हैं और अपनी लाइफ हेल्दी बना सकते हैं।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article