Healthy Liver Tips: फिट लिवर से आप जिएंगे लॉन्ग हेल्दी लाइफ, चलिए जानते हैं कैसे रखें इसे फाइन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 12:35 PM IST

How To Take Care Of Liver: शरीर में लिवर का महत्वपूर्ण काम होता है। यह शरीर में जमी गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है। ऐसे में लिवर को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। अगर हमारा लिवर स्वस्थ रहेगा तो हमारा शरीर भी स्वस्थ बना रहेगा। लिवर को स्वस्थ बनाने के लिए जरूरी है अपनी डाइट का खास ख्याल रखना।

Healthy Liver Tips: फिट लिवर से आप जिएंगे लॉन्ग हेल्दी लाइफ, चलिए जानते हैं कैसे रखें इसे फाइन

Foods for Healthy Liver: हर किसी की इच्छा होती है कि वह लंबी उम्र तक जिए, लेकिन लंबी उम्र जीने के लिए आपको हेल्दी डाइट प्लान फॉलो करना चाहिए। इसके अलावा उन चीजों से परहेज करना होगा जो लिवर को खराब कर शरीर को खोखला कर देती है। जैसे- शराब, सिगरेट व जंक फूड। ऐसे में लंबी उम्र जीने के लिए जरूरी है लिवर को स्वस्थ रखना। अगर हमारा लिवर स्वस्थ रहेगा तो हमें कोई भी बीमारी जल्दी अपनी चपेट में नहीं ले सकती है। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।

यह शरीर से जमा हुई सारी गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। ऐसे में लिवर को हेल्दी बनाएं रखने के लिए डाइट सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लिवर शरीर में प्रोटीन बनाने और शुगर कंट्रोल करने का काम करता। इसलिए लिवर का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। ऐसे में आपको अपने डाइट प्लान में हेल्दी फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए। इन फूड्स को डाइट में शामिल करने से आपका लिवर हेल्दी बना रहेगा।

गुनगुने पानी में शहद व नींबू मिलाकर पिएं

अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं और अपने लिवर को भी स्वस्थ रखना चाहते हैं तो सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर रोजाना एक गिलास पिएं। यह आपके शरीर को कई तरह से स्वस्थ रखेगा और अंदर जमा हुई गंदगी को भी साफ करेगा। इससे पेट की सूजन, पेट फूलने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इससे आपकी पूरी बॉडी डिटॉक्स होती है। यह आपकी पाचन शक्ति भी बढ़ाएगा।

डाइट प्लान में जरूर शामिल करें लहसुन

इसके अलावा लहसुन भी अपनी डाइट प्लान में जरूर शामिल करें। लहसुन को परफेक्ट लिवर डिटॉक्स माना जाता है। लहसुन में सेलेनियम की प्रचुर मात्रा होती है, जो शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। ऐसे में रोज सुबह खाली पेट एक लहसुन की कली जरूर खानी चाहिए।

छाछ को​ करें ब्रेकफास्ट में शामिल

ब्रेकफास्ट में छाछ लेने की आदत जरूर डालें। छाछ के रोजाना सेवन से पेट के डाइजेशन सिस्टम में सुधार होता है। गर्मियों में तो इसका सेवन वरदान साबित होता है। छाछ में हींग, नमक और भुना जीरा जरूर डालें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article