Benefits Of Sprouted and Jaggery: लोग फिट रहने के लिए अपनी डाइट प्लान में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। कुछ लोग नाश्ते में स्प्राउट यानी अंकुरित चना खाते हैं। अंकुरित चना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें आयरन, पोटेशियम, जिंक और डाइटरी फाइबर से भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंकुरित चने के साथ गुड़ का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। गुड़ कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, विटामिन बी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। ऐसे में अगर आप इन दोनों ही फूड्स को अपने डाइट प्लान में शामिल करते हैं तो आपको कई रोगों से लड़ने की क्षमता मिलेगी। आइए जानते हैं अंकुरित चना और गुड़ एक साथ खाने के क्या फायदे हैं।
इम्यूनिटी होती है मजबूत
अंकुरित चना और गुड़ का सेवन एक साथ करने से इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है। यह विभिन्न प्रकार कि मौसमी बीमारी और इन्फेक्शन से शरीर को सुरक्षित रखता है। नाश्ते में इसे अपने डाइट प्लान में जरूर शामिल करना चाहिए।
बढ़ता है खून
एनीमिया मरीजों के लिए अंकुरित चने और गुड़ का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। इन दोनों को आयरन का बेहतरीन स्रोत माना गया है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे शरीर में खून की कमी नहीं होती है।
हड्डियां होती हैं मजबूत
अंकुरित चने और गुड़ के सेवन से शरीर में हड्डियां मजबूत होती है। इसमें कैल्शियम की प्रचुर मात्रा होने की वजह से यह हड्डी और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से शरीर में कई प्रकार के दर्द से छुटकारा मिलता है।
पाचन तंत्र को रखता है मजबूत
इसके अलावा अंकुरित चने व गुड पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। जिससे पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। अंकुरित चने और गुड़ का एक साथ सेवन करने से गैस, कब्ज, अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

