Yoga For Eyes: आंखों का खास खयाल रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि आंखें शरीर की सबसे महत्वपूर्ण इंद्रियों में से एक है, इसलिए जैसे व्यक्ति अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखता है। वैसे ही अच्छी रोशनी के लिए आंखों का भी खास ख्याल रखता है। कामकाज करने वाले लोग ज्यादा से ज्यादा समय लैपटॉप व मोबाइल की स्क्रीन देखकर ही समय बिताते हैं। ऐसे में आंखों में समस्या होना आम बात है। कई बार लोगों के आंखों में दर्द व पानी निकलने जैसी समस्याएं होती है। इस समस्या की वजह से सिर में दर्द भी शुरू हो जाता है और आंखों की रोशनी कम हो जाती है। आंखों की रोशनी कम होना समान बात है। आजकल बड़े हो या छोटे हर किसी में आंखों की रोशनी कम होने की शिकायत आ रही है। ऐसे में जरूरी है कि अपनी दिनचर्या में रोजाना आंखों का व्यायाम जरूर शामिल करें। इसके लिए आपको अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं कुछ ऐसे योगासन के बारे में जिन्हें करने से आंखों की रोशनी बढ़ेगी।
त्राटक योगासन
आंखों की रोशनी को तेज बनाएं रखने के लिए त्राटक की बेहतर योगासन है। त्राटक शब्द दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है। त्रा और टक। जिसमें 'त्रा' का अर्थ है स्वतंत्र व मुक्त होना और 'टक' का अर्थ है लगातार किसी भी चीज को देखते रहना। इस तरह त्राटक शब्द का अर्थ होता है स्वतंत्र रूप से किसी भी चीज पर ध्यान केंद्रित करना। इसे त्राटक मैडिटेशन भी कहते हैं। यह आंखों की रोशनी के लिए सबसे अच्छा योगासन है। इसके अलावा यह आंखों से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर करता है।
आंखों को चारों तरफ घूमाएं
आप कहीं भी बैठे बैठे आंखों की एक्सरसाइज करने के लिए आंखों को 5 से 10 मिनट तक रोज ऊपर नीचे दाएं व बाएं घूमाकर आंखों की मूवमेंट बेहतर कर सकते हैं। यह आंखों की एक्सरसाइज आप कहीं भी किसी भी वक्त कर सकते हैं। इसे करने के लिए सबसे अच्छा समय सुबह व रात में सोते वक्त होगा।
आंखों को झपकाएं
यह सबसे आसान एक्सरसाइज में से एक है। जिसे कहीं भी और कभी भी किया जा सकता है। इसे करने के लिए सबसे पहले आंखों को तेजी से 10 सेकंड के लिए झपकाएं और फिर 20 सेकंड आंखे बंद करके उन्हें आराम दें और सांस लेने पर ध्यान केंद्रित करें। इस प्रक्रिया को बार बार दोहराएं। ऐसे आंखों से समस्या जैसे आंखों से पानी निकलना, आंखों में दर्द दूर हो जाता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

