Cervical Pain: सर्वाइकल दर्द से हैं परेशान? तो ये एक्सरसाइज आएंगी आपके काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2022, 09:16 AM IST

Cervical Pain: आजकल लगातार काम की वजह से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो जाती हैं, इन्हीं में से एक है सर्वाइकल के दर्द की समस्या। इस समस्या से राहत पाने के लिए कुछ एक्सरसाइज की जा सकती है। 

Cervical Pain: सर्वाइकल दर्द से हैं परेशान? तो ये एक्सरसाइज आएंगी आपके काम

Cervical Pain: इस बिजी लाइफ में हर कोई अपना ध्यान सही से नहीं रख पाता है, जिस वजह से वो अक्सर अपना ध्यान नहीं रख पाते हैं। लगातार काम करने और आराम न करने की वजह से कभी-कभी सर्वाइकल पेन की समस्या हो जाती है। इस दर्द से निजात पाने के लिए लोग तरह तरह के उपाय अपनाते हैं। हालांकि, कई बार ये उपाय काम कर जाते हैं और कई बार नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके बताने जा रहे हैं ऐसे उपायों के बारे में, जिनसे आप सर्वाइकल पेन से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों या फिर कहें एक्सरसाइज के बारे में, जिनसे आप इस दर्द से छुटकारा पा सकते हैं-

सर्वाइकल के दर्द से आराम पाने के लिए करें ये एक्सरसाइज

सीधा बैठकर सिर को करें रिलेक्स

सर्वाइकल पेन को ठीक करने के लिए सबसे पहले सीधा बैठ जाएं। इसके बाद अपने सिर को धीरे- धीरे दाएं (राइट) कंधे की ओर लेकर जाएं और फिर थोड़ी देर इसी पोजिशन में रुक जाएं। इसके बाद सिर को बीच में लेकर आएं। फिर सिर को घुमाते हुए लेफ्ट साइड लेकर जाएं और थोड़ी देर तक रुकें। ऐसा बार -बार 10-15 मिनट तक दोहराएं। ऐसा करने से सर्वाइकल दर्द से आराम मिलेगा। 

सिर को आगे-पीछे करें

दाएं-बाएं घुमाने के बाद सिर को अब आगे-पीछे घुमाएं। सबसे पहले सिर को पीछे की ओर झुकाएं, फिर थोड़ी देर इसी पोजिशन में रुके रहें। इसके बाद सिर को आगे की ओर झुकाएं। आगे की ओर झुकाने के बाद सिर को कुछ देर इसी पोजिशन में रुकें रहे और फिर सिर को कंधे की ओर कुछ देर झुकाकर रखें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। 

सिर को आगे की ओर झुकाकर रखें

सर्वाइकल के दर्द से परेशान हैं, तो इसके लिए सिर की एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए सिर को पीछे की ओर झुकाएं, लेकिन इस दौरान अपने सिर को हिलने न दें। इसके बाद इसी क्रिया को दाईं ओर से फिर बाईं ओर की तरफ दोहराएं। इन सभी क्रियाओं को करने से सर्वाइकल के दर्द से काफी आराम मिलेगा। 

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article