Healthy Tips: नाश्ते में चाय के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, सेहत को होंगे ये बड़े नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2022, 07:18 AM IST

Healthy Tips: हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि चाय के साथ कुछ खास चीजें खाने से हमारी सेहत को बड़ा नुकसान हो सकता है। ये चीजें एसिडिटी, सीने में जलन और पेट खराब की समस्या को ट्रिगर कर सकती हैं। इसलिए चाय के साथ पांच चीजें खाने से बचना चाहिए।

Healthy Tips: नाश्ते में चाय के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, सेहत को होंगे ये बड़े नुकसान

Healthy Tips: भारत में ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ होती है। चाय के साथ लोग तरह-तरह की चीजें खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय के साथ कुछ खास चीजें खाने से हमारी सेहत को कितना बड़ा नुकसान हो सकता है। डॉक्टर्स कहते हैं कि भारत में ज्यादातर लोग चाय के साथ ऐसी चीजें खाते हैं, जो किसी ना किसी तरह से हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। आइए आज आपको बताते हैं कि चाय के साथ कौन सी चीजें खाने से हमारे शरीर को नुकसान होता है।

ड्राई फ्रूट्स

बहुत से लोग अपनी ब्रेकफास्ट डाइट में ड्राई फ्रूट्स खाते हैं। ये हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह चाय के साथ ड्राई फ्रूट्स खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है। ये कॉम्बिनेशन हमारे डाइजेशन सिस्टम पर बुरा असर डालता है।

नींबू

वजन घटाने के लिए आजकल लोग नींबू वाली चाय का भी सेवन करने लगे हैं। पर क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट नींबू वाली चाय का सेवन करने से एसिड रिफलक्स और हार्टबर्न (सीने में जलन) जैसी दिक्कतें बढ़ सकती है।

पकौड़े

भारत में ज्यादातर लोग बारिश के मौसम में चाय-पकौड़े का आनंद लेना नहीं भूलते हैं। डॉक्टर्स कहते हैं कि चाय के साथ बेसन से बनी चीजें खाने से इनडाइजेशन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ये शरीर को अन्य चीजों से मिलने वाले पोषक तत्वों को अवशोषित होने से रोकता है।

हल्दी

खाने का जायका बढ़ाने वाली हल्दी अपने गुणकारी तत्वों की वजह से भी इस्तेमाल की जाती है। लेकिन चाय के साथ इसका सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे पेट खराब, एसिडिटी और कब्ज की समस्या हो सकती है।

ठंडी चीजें

चाय के साथ ठंडी चीजें भी नहीं खानी चाहिए। डॉक्टर्स कहते हैं कि ठंडी और गर्म तासीर वाली चीजों को एकसाथ खाने से हमारा डाइजेशन सिस्टम खराब हो सकता है। ये कॉम्बिनेशन आपका पेट भी खराब कर सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

End of Article