Causes of hiccups: अक्सर लोगों को बार-बार हिचकी आने की समस्या हो जाती है। हालांकि, लोग कहते हैं कि हिचकी आ रही है तो समझो कि कोई याद कर रहा है, लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं होता है। इसके पीछे के कई अलग कारण होते हैं। दरअसल, ये मांसपेशियों की अनैच्छिक क्रिया है। जब डायफ्राम की मांसपेशियां अचानक सिकुड़ जाती है, तो इसके परिणाम स्वरूप हिचकी आने की समस्या हो जाती है। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं हिचकी आने के कारणों और इससे छुटकारा पाने के कुछ घरेलू असरदार उपायों के बारे में, तो चलिए जानते इन कमाल के उपायों के बारे में।
इन कारणों से आती हैं हिचकियां
जल्दी-जल्दी खाना
कई बार लोग जल्दबाजी में खाने को चबा-चबाकर नहीं खाते हैं, जिस वजह से खाना गले में अटक जाता है। गले में खाना अटकने से हिचकी आने की समस्या हो जाती है। इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, लेकिन सही से खाना न खाना भी हिचकी आने का एक मुख्य कारण हो सकता है।
तनाव भी हो सकता है कारण
इसके अलावा यदि तनाव होता है, तो भी हिचकी आने की समस्या हो सकती है। दरअसल, तनाव होने पर शरीर में कुछ हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे हिचकी आने की समस्या भी हो सकती है।
हिचकी रोकने के उपाय
हिचकी रोकने के लिए पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है, इससे गले में अटका हुआ खाना अंदर नली में चला जाता है, जिससे हिचकी की समस्या नहीं होती। इसके अलावा चीनी और नींबू का रस मिलाकर खाने से भी हिचकी की समस्या दूर हो जाती है। इसके अलावा हिचकी रोकने के लिए घुटनों को छाती के पास लेकर आए और दो मिनट तक ऐसे ही रखें, हिचकी रुक जाएगी। इसके साथ ही हिचकी रोकने के लिए अपना ध्यान हिचकी से हटाकर किसी अन्य चीज में लगाएं। इन सभी उपायों से हिचकी आने की समस्या दूर हो जाती है।
( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। )

