Cow Ghee good for health: कुछ लोग खाने में देसी घी का इस्तेमाल जरूर करते हैं, लेकिन इनमें गाय का घी सबसे ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसके कई फायदे होते हैं। गाय का घी शरीर और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। आयुर्वेद में भी गाय के घी की पहचान रसायन के रूप में की गई है। गाय के घी में विटामिन ए, डी, के, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मिनरल्स, पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। खास बात यह है कि गाय का घी खाने से कभी फैट नहीं बढ़ता। गाय का घी खाने में जितना फायदेमंद होता है उतना ही इसका प्रयोग चेहरे पर लगाने पर भी किया जाता है। गर्मियों के मौसम में नाक से खून निकलने पर भी नाक में दो बूंद गाय का घी डालने से खून निकलना बंद हो जाता है। यह शरीर में कमजोरी, सिर दर्द, माइग्रेन के लिए भी फायदेमंद है।
यहीं नहीं माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या में गाय का घी काफी फायदेमंद होता है। अगर सुबह-शाम खाने से आधे घंटे पहले गाय के घी की दो बूंदे नाक में डाली जाए, तो इससे माइग्रेन से जल्द ही छुटकारा मिल सकता है। इस नुस्खे को नियमित आजमाने से सिरदर्द, बाल झड़ने की समस्या, आंखों की रोशनी की समस्या भी ठीक हो जाती है।
वजन कम करने में मददगार
गाय के घी में मौजूद विटामिन्स और ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर में मौजूद फैट को कम करने में मददगार होते हैं। जिससे बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद मिलती है। यह मोटापे को कम करता है। गाय के घी में मौजूद एमीनो एसिड शरीर में मौजूद काफी समय से जमे हुए फैट को कम करता है।
आंखों के लिए लाभकारी
गाय का घी आंखों की रोशनी के लिए चमत्कार है। आंखों की कम रोशनी के लिए गाय के घी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके नियमत सेवन करने से नेत्रों से कम दिखना, आंखों के आगे धुंधलापन होना,अंधेरा छा जाना, सर में दर्द रहना, आंखों की कमजोरी एवं समस्त आंखों के विकारो को दूर करता है।
इन चीजों के लिए भी गाय का घी है मददगार
इसके अलावा गाय के घी का प्रयोग पेट की गर्मी को शांत करने, इम्युनिटी बूस्ट करने में, माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या से राहत व शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।
(डिस्क्लेमर - प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

